1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. रोजाना पिएं ये हर्बल चाय, बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मिल सकती है मदद, डॉक्टर ने दी सलाह

रोजाना पिएं ये हर्बल चाय, बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मिल सकती है मदद, डॉक्टर ने दी सलाह

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Jul 20, 2026 09:45 pm IST,  Updated : Jul 20, 2026 09:59 pm IST
अगर आपका बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ा हुआ है तो यह धमनियों में प्लाक जमा कर सकता है, जिससे हार्ट अटैकका खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में यू ट्यूब चैनल 'माई एक्सपर्ट डॉक्टर' की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे कहती हैं कि अगर आप रात को सोने से पहले इन कुछ ड्रिंक का सेवन करते हैं तो इससे एलडीएल कंट्रोल हो सकता है.
1/5 Image Source : UNSPLASH

हिबिस्कस चाय: हिबिस्कस चाय बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में बेहद मददगार है। इसमें पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनोल्स और प्रोटोकैटेचुइक एसिड पाया जाता है जो कोलेस्टाल और बीपी को कंट्रोल करता है।
2/5 Image Source : UNSPLASH
हिबिस्कस चाय: हिबिस्कस चाय बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में बेहद मददगार है। इसमें पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनोल्स और प्रोटोकैटेचुइक एसिड पाया जाता है जो कोलेस्टाल और बीपी को कंट्रोल करता है।
दालचीनी की चाय: दालचीनी में मौजूद सिनेमल्डिहाइड, इंसुलिन प्रतिरोध (Insulin Resistance) को कम करता है। और डायबिटीज और बैड कोलेस्ट्रॉल दोनों में लाभदायक है।
3/5 Image Source : UNSPLASH
दालचीनी की चाय: दालचीनी में मौजूद सिनेमल्डिहाइड, इंसुलिन प्रतिरोध (Insulin Resistance) को कम करता है। और डायबिटीज और बैड कोलेस्ट्रॉल दोनों में लाभदायक है।
अदरक की चाय: अदरक की चाय शरीर के सूजन को कम करता है और हार्ट हेल्थ के लिए बेहतरीन है। दरअसल, अदरक में जिंजरोल जैसे शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन (inflammation) को कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं
4/5 Image Source : UNSPLASH
अदरक की चाय: अदरक की चाय शरीर के सूजन को कम करता है और हार्ट हेल्थ के लिए बेहतरीन है। दरअसल, अदरक में जिंजरोल जैसे शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन (inflammation) को कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं
मेथी की चाय: मेथी के दानों में मौजूद सॉल्यूबर फाइबर और सैपोनिन्स कोलेस्ट्रॉल को ब्लड में एब्सॉर्ब ही नहीं होने देते। । ये आंतों में कोलेस्ट्रॉल को बांधकर उसे शरीर से बाहर निकाल देते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल के प्रोडक्शन को भी कम करते हैं।
5/5 Image Source : UNSPLASH

Advertisement