1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाम को नाश्ते में बना लें प्रोटीन रिच सोया कबाब की रेसिपी, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आएगी पसंद, नोट करें विधि

शाम को नाश्ते में बना लें प्रोटीन रिच सोया कबाब की रेसिपी, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आएगी पसंद, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 20, 2026 06:58 pm IST,  Updated : Jul 20, 2026 06:58 pm IST

अगर आप शाम के समय कुछ चटपटा और हेल्दी नाश्ता करना चाहते हैं तो आप सोया कबाब की रेसिपी बना सकते हैं। नोट कर लें विधि

प्रोटीन रिच सोया कबाब की रेसिपी- India TV Hindi
प्रोटीन रिच सोया कबाब की रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @TUBA'S KITCHEN

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद ज़रूरी होता है एक दिन में एक वयस्क को लगभग 80 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना होता है। ऐसे में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप शाम के नाश्ते में प्रोटीन रिच सोया कबाब बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी 

सोया कबाब बनाने के लिए सामग्री

सोया चंक्स 1 कप, कटा हुआ प्याज़ 2 बड़े चम्मच, कटा हुआ पुदीना मुट्ठी भर, कटी हुई हरी मिर्च 1, साबुत धनिया 2 छोटे चम्मच, सत्तू 2 बड़े चम्मच, आलू 2 बड़े चम्मच, कटा हुआ हरा धनिया  मुट्ठी भर, जीरा 2 छोटे चम्मच, हल्दी 1/2 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, गरम मसाला 1/2 छोटा चम्मच, सरसों का तेल 2 बड़े चम्मच, कटा हुआ अदरक 2 छोटे चम्मच, चाट मसाला 2 छोटे चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल ऊपर से डालने के लिए

सोया कबाब बनाने का तरीका?

  • पहला स्टेप: सोया कबाब बनाने के लिए सबसे पहले सोया चंक्स को पानी में दो घंटे तक भिगोकर रखें। अगर आपने भिगोया नहीं है तो उसे गर्म पानी में अच्छी तरह से बॉयल कर लें। इससे वह नरम हो जाएगा। जब सोया एकदम नरम हो जाए तो उसका पानी अच्छी तरह से स्क्वीज़ करें। पानी निकालने के बाद उसे मिक्सर जार में डालें और एकदम बारीक पीस लें और फिर एक बड़े बाउल में ट्रांसफर करें। 

  • दूसरा स्टेप: अब इस बाउल में आप 2 बड़े चम्मच कटा हुआ प्याज़, मुट्ठी भर पुदीना, 1 हरी मिर्च , 2 छोटे चम्मच साबुत धनिया, 2 बड़े चम्मच सत्तू, 2 बड़े चम्मच आलू, कटा हुआ हरा धनिया। जीरा एक चम्मच, हल्दी, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल,  2 छोटे चम्मच कटा हुआ अदरक, 2 छोटे चम्मच चाट मसाला, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सरसो का तेल डालकर इसे अच्छी तरह से आपस में मिलाएं। 

  • तीसरा स्टेप: अब इस मिश्रण में से छोटी छोटी टिक्की बना लें। उसके बाद गैस ऑन कर उसपर एक पैन रखें और तेल से अच्छी तरह से ग्रीस करें। फिर टिक्की को मीडियम आंच पर अच्छी तरह से पकाएं। टिक्की अच्छी तरह से पके इसलिए उसे ढक दें। जब ये पक जाए तो गैस बंद कर दें। आपका सोया कबाब बनकर तैयार है इसे हरी धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल