1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्रिस्पी सोया चंक बिना तेल में तले मिनटों में होगा तैयार, इवनिंग स्नैक्स के लिए है परफेक्ट, नोट करें रेसिपी विधि

क्रिस्पी सोया चंक बिना तेल में तले मिनटों में होगा तैयार, इवनिंग स्नैक्स के लिए है परफेक्ट, नोट करें रेसिपी विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 25, 2026 05:58 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 05:58 pm IST

Soya Chunks Recipe: शाम के नाश्ते में अगर आपको कुछ क्रिस्पी और चटपटा खाने का मन कर रहा है तो आप सोया चंक की यह लाजवाब रेसिपी बना सकते हैं, नोट करें रेसिपी विधि

सोया चंक - India TV Hindi
सोया चंक Image Source : YOUTUBE - @TOASTED

शाम के समय कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन तो सबका करता है, लेकिन तेल में तले स्नैक्स सेहत पर भारी पड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन की तलाश में हैं, तो क्रिस्पी सोया चंक आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। प्रोटीन से भरपूर सोया चंक न सिर्फ पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, बल्कि इसे बिना तेल में तले भी बेहद स्वादिष्ट और कुरकुरा बनाया जा सकता है। यह झटपट बनने वाला स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा और इवनिंग चाय के साथ परफेक्ट लगेगा। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी। 

सोया चंक बनाने के लिए सामग्री:

दो कप सोयाबीन, आधा कप दही, एक छोटा चम्मच कश्मीरी लाल पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, एक छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच कसूरी मेथी

सोया चंक कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: सोया चंक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी लें और गैस ऑन कर उसपर रखें। जब पानी उबलने लगे तब गैस बंद कर दें। 

  • दूसरा स्टेप: अब इस पानी में सोयाबीन को डालें और 20 मिनट तक उसी में भिगोकर रखें। 

  • तीसरा स्टेप: जब तक सोयाबीन को भिगोया है तब तक आप दही का मिश्रण बना लें। 

  • चौथा स्टेप: एक बर्तन में आधा कप दही डालें और उसे अच्छी तरह से फेंटें। फेंटने के बाद इसमें कश्मीरी लाल पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला,  धनिया पाउडर, चाट मसाला, अदरक लहसुन का पेस्ट, कसूरी मेथी और नमक डालें और अच्छी तरह से आपस में मिलाएं। 

  • पांचवा स्टेप: अब, सोया चंक को पानी में से निकालें और पानी को अच्छी तरह से स्क्वीज़ करें और फिर उसे कॉर्न स्टार्च से कोट करें। 

  • छटवां स्टेप: उसके बाद दही के मिश्रण को सोयाबीन में लपेटें और फिर एयर फ्रायर में इसे फ्राई कर लें। आपका क्रिस्पी सोया चंक बनकर तैयार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल