1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना और अपने बच्चे के नाम को लेकर सैफ ने तोड़ी चुप्पी

करीना और अपने बच्चे के नाम को लेकर सैफ ने तोड़ी चुप्पी

सैफ अली खान जल्द ही पिता बनने वाले हैं। पिछले दिनों मीडिया में खबर आई थी कि सैफ और करीना कपूर खान ने अपने होने वाले बच्चे का लिंग परीक्षण करवाया है। लेकिन अब सैफ ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है

saif- India TV Hindi
saif

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान जल्द ही पिता बनने वाले हैं। पिछले दिनों मीडिया में खबर आई थी कि सैफ और करीना कपूर खान ने अपने होने वाले बच्चे का लिंग परीक्षण करवाया है। लेकिन अब सैफ ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि उनकी गर्भवती पत्नी करीना कपूर ने अपने गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण कराया था।

इसे भी पढ़े:-

ऐसी अफवाहें सुनने को मिली थीं कि करीना और सैफ ने अपने होनेवाले बच्चे का गुप्त रूप से लिंग परीक्षण कराया था और दोनों ने लंदन में अपने बच्चे के जन्म की योजना बनाई है। हालांकि सैफ ने एक बयान में इस तरह की सभी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, “मैं सभी को बताना चाहता हूं कि हमें अभी भी अपने बच्चे के लिंग का पता नहीं है। हमारे बच्चे का जन्म लंदन में नहीं होने जा रहा है और बच्चे का नाम निश्चित तौर पर सैफीना नहीं रखा जाएगा।“

इस वर्ष जुलाई में सैफ ने करीना कपूर के गर्भवती होने की घोषणा की थी। सैफ और करीना, अक्टूबर 2012 में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। फिलहाल करीना अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एंजॉय कर रही हैं। उन्हें इस हालत में भी कई इवेंट्स में देखा जा चुका है।  

Latest Bollywood News