1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब करीना ने सैफ से शादी के लिए कर दिया था इंकार!

...जब करीना ने सैफ से शादी के लिए कर दिया था इंकार!

 Published : Sep 30, 2016 07:06 pm IST,  Updated : Sep 30, 2016 07:06 pm IST

करीना कपूर खान जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। आज वह पति सैफ अली खान के साथ बेहद खुश हैं और दोनों ही अपने बच्चे को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। लेकिन बेबो और सैफ से जुड़ी ये बात शायद ही कोई जानता होगी कि...

kareena- India TV Hindi
kareena

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। आज वह पति सैफ अली खान के साथ बेहद खुश हैं और दोनों ही अपने बच्चे को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। लेकिन बेबो और सैफ से जुड़ी ये बात शायद ही कोई जानता होगी कि करीना ने पहले सैफ से शाद करने के लिए इंकार कर दिया था। हाल ही में करीना ने कहा है कि उन्होंने पहले सैफ अली खान से शादी से मना कर दिया था, पर बाद में मान गईं। करीना और सैफ ने 5 साल के संबंध के बाद 2012 में शादी की थी। करीना ने टेलीविजन शो 'वोग बीएफएफ' में अपने निजी जीवन के बारे में कुछ बातें साझा की।

इसे भी पढ़े- Pics: प्रेग्नेंट करीना ने इस तरह मनाया अपना जन्मदिन

शो की मेजबान कमल सिद्धू ने जब करीना से पूछा कि आखिर सैफ ने उन्हें किस प्रकार शादी का प्रस्ताव दिया तो अभिनेत्री ने कहा कि अभिनेता ने उन्हें दो बार शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे पहली बार उन्होंने मना कर दिया था।

करीना ने कहा, "सैफ ने मुझे पेरिस में शादी का प्रस्ताव दिया था। सबसे खास बात यह थी कि उनके पिता और दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी मंसूर अली खान पटौदी ने भी उनकी मां शर्मिला टैगोर को पेरिस में ही शादी का प्रस्ताव दिया था, जब वह वहां फिल्म 'एन इवनिंग इन पेरिस' की शूटिंग कर रही थीं।"

करीना और सैफ अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। अभिनेत्री ने कहा कि पेरिस के रिट्ज होटल में सैफ ने उन्हें पहली बार शादी के लिए पूछा था, लेकिन उन्होंने अपने करियर को ध्यान में रखते हुए इससे मना कर दिया।

करीना के मुताबिक, हालांकि दो दिन बाद ही उन्होंने सैफ को शादी के लिए हां कह दिया था। इस शो का प्रसारण शनिवार को टेलीविजन चैनल 'कलर्स इनफिनिटी' पर होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन