1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pics: प्रेग्नेंट करीना ने इस तरह मनाया अपना जन्मदिन

Pics: प्रेग्नेंट करीना ने इस तरह मनाया अपना जन्मदिन

 Published : Sep 22, 2016 02:09 pm IST,  Updated : Sep 22, 2016 02:12 pm IST

करीना कपूर खान 21 सितंबर को 36 साल की हो चुकी हैं। करीना अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं और इसलिए उनका यह जन्मदिन उनके लिए बेहद खास है। बहरहाल, इसे मनाने के लिए...

kareena- India TV Hindi
kareena

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान 21 सितंबर को 36 साल की हो चुकी हैं। करीना अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं और इसलिए उनका यह जन्मदिन उनके लिए बेहद खास है। बहरहाल, इसे मनाने के लिए उनकी कोई बहुत बड़े आयोजन की योजना नहीं थी। उन्होंने अपना यह खास दिन पति सैफ अली खान, बड़ी बहन करिश्मा कपूर और चचेरे भाई रणबीर कपूर के साथ मिलकर मनाया। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर बुधवार शाम करीना के जन्मदिन पर आयोजित एक बेहद निजी पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें सभी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े:-

करीना की जन्मदिन पार्टी में उनके पिता रणधीर, सैफ की बेटी सारा, उनकी बहन सोहा के पति कुणाल खेमू, अभिनेता अरमान जैन (करीना के कजन) के अलावा उनकी करीबी मित्र अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा भी पहुंची थीं।

kareena
kareena

करीना ने एक सादा गाउन पहना था, वहीं करिश्मा ने एक काले टॉप के साथ फ्लोरल प्रिंट वाली एक छोटी स्कर्ट पहनी थी। करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने साथ करीना, रणबीर, अमृता और मलाइका की तस्वीर शेयर की।

kareena
kareena

इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “भाई-बहनों, दोस्तों के साथ जन्मदिन का लुफ्त उठाया जा रहा है।“ करिश्मा ने करीना के साथ एक अन्य फोटो शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन के पल।“ करीना ने पहले ही कहा था कि इस बार उनके लिए जन्मदिन काफी खास होगा क्योंकि वह मां बनने वाली हैं। सैफ और करीना के घर उनका पहला बच्चा दिसंबर में आने वाला है।

kareena
kareena

करीना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में उनके अलावा सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन