1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान और सारा अली खान के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं आनंद एल राय!

सलमान खान और सारा अली खान के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं आनंद एल राय!

खबर आ रही है कि 'जीरो' फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय सलमान खान के साथ एक फिल्म बनाने चाहते हैं। जिसमें वह सारा अली खान को भी लेना चाहते हैं। 

salman khan , sara ali khan- India TV Hindi
salman khan and sara ali khan

बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'दंबग 3' के प्रमोशन के अलावा बिग बॉस 13 के होस्टिंग कर रहे हैं। जहां दंबग में सलमान खान के अलावा सई मंजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप जैसे स्टार नजर आने वाले हैं। वहीं साल 2020 की ईद में भाईजान 'राधे' फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि 'जीरो' फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय सलमान खान के साथ एक फिल्म बनाने चाहते हैं। जिसमें वह सारा अली खान को भी लेना चाहते हैं। 

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली ने जैसे ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया। वैसे ही उनको एक के बाद एक शानदार फिल्म में काम करने वाले मिल रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस ब्रेक लेने के मूड में तो बिल्कुल भी नहीं हैं। 

#RIPPriyankaReddy: सलमान खान का फूटा गुस्सा, कहा- 'ऐसे लोग इंसान के भेष में शैतान हैं...'

डेक्कन क्रॉनिकल के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक डायरेक्टर आनंद एल राय अपनी अगली फिल्म सलमान खान के साथ बनाना चाहते हैं। इसके साथ ही सारा को इस फिल्म में लेने के लिए काफी उत्सुक है। रिपोर्ट के अनुसार सारा उन एक्ट्रेसस में है जो बिना किसी परेशानी के डायरेक्टर्स से मिलती हैं और फिल्मों में काम करने के लिए रिक्वेस्ट करती हैं। सारा के पास एक फिल्ममेकर की लिस्ट है। जिनके साथ वह काम करना चाहती हैं। इस लिस्ट में सबसे टॉप में नाम आनंद एल राय का ही है। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म को लेकर सारा शुक्रवार को आनंद एल राय से मिली थी। लेकिन अभी तक इस फिल्म को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है।

Munna Badnaam Hua Song Launch Highlights: सलमान खान ने फैन्स को दिया साल का सबसे बेहतरीन गाना

सारा के वर्क्रफंट की बात करें तो वह डेविड धवन की फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा सारा इम्तियाज अली के साथ किसी फिल्म में नजर आने वाली हैं।  

Latest Bollywood News