1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #RIPPriyankaReddy: सलमान खान का फूटा गुस्सा, कहा- 'ऐसे लोग इंसान के भेष में शैतान हैं...'

#RIPPriyankaReddy: सलमान खान का फूटा गुस्सा, कहा- 'ऐसे लोग इंसान के भेष में शैतान हैं...'

 Published : Dec 01, 2019 09:26 am IST,  Updated : Dec 01, 2019 09:41 am IST

हैदराबाद में पशु चिकित्सक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जला दिया गया था।

Salman Khan on Doctor Gangrape Murder case- India TV Hindi
सलमान खान ने इस घटना की कड़ी निंदा की है

हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने की वीभत्स घटना की बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने कड़ी निंदा की है। देश को झकझोर देने वाले मामले पर सलमान ने कहा कि ऐसे लोग इंसान के भेष में शैतान हैं। बता दें कि इस दर्दनाक घटना से सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड खेमे में भी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इससे पहले अक्षय कुमार, यामी गौतम, स्वरा भास्कर, फरहान अख्तर और शबाना आजमी समेत कई एक्टर्स प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा, 'ऐसे लोग इंसान के भेष में शैतान हैं। निर्भया और प्रियंका रेड्डी समेत वो मासूम महिलाएं, जो दर्द और हिंसा झेल रही हैं, उनके लिए हमें एकजुट होना होगा, ताकि ऐसे शैतानों पर रोक लगा सके। इससे पहले कि ऐसा किसी और महिला के साथ हो, हम सभी को मिलकर इस कुकर्म के खिलाफ आवाज उठानी होगी। भगवान प्रियंका की आत्मा को शांति दें। #JusticeForPriyankaReddy'

Munna Badnaam Hua Song Out: सलमान खान-प्रभुदेवा की जुगलबंदी के साथ वरीना हुसैन का तड़का

सलमान खान के अलावा विवेक ओबेरॉय ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया, '24 घंटे में तीन दिल दहला देने वाली घटनाएं!! एक साथ खड़े होने का अब समय आ गया है। हमारे देश की बेटियां, हमारे समाज में इन बुराइयों की बर्बरता का कितनी बार शिकार होंगी? #JusticeForWomen'

बता दें कि हैदराबाद में पशु चिकित्सक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जला दिया गया। इस आरोप में गिरफ्तार चार आरोपियों को शादनगर के मजिस्ट्रेट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन