1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Munna Badnaam Hua Song Out: सलमान खान-प्रभुदेवा की जुगलबंदी के साथ वरीना हुसैन का तड़का

Munna Badnaam Hua Song Out: सलमान खान-प्रभुदेवा की जुगलबंदी के साथ वरीना हुसैन का तड़का

 Published : Nov 30, 2019 09:36 pm IST,  Updated : Nov 30, 2019 09:36 pm IST

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'दबंग 3' का गाना 'मुन्ना बदनाम हुआ' रिलीज हो गया है। गाने में सलमान और प्रभुदेवा की शानदार जुगलबंदी है।

munna badnaam song out- India TV Hindi
मुन्ना बदनाम हुआ गाना रिलीज।

सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'दबंग 3' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर के बाद से फैन्स को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। दबंग 3 के गाने की ऑडियो रिलीज हो चुकी हैं। अब गानों के वीडियो रिलीज किए जा रहे हैं। आज दबंग 3 के गाने 'मुन्ना बदनाम हुआ' का वीडियो रिलीज हो गया है। गाने में सलमान खान और प्रभुदेवा की शानदार जुगलबंदी नजर आ रही है। साथ ही वरीना हुसैन ठुमके लगा रही हैं।

'मुन्ना बदनाम हुआ' गाना बादशाह, कमाल खान और ममता शर्मा ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स दानिश सबरी ने लिखे हैं और साजिद-वाजिद ने कंपोज किया है।

सलमान खान गाने की वीडियो से पहले इसका टीज़र रिलीज किया था। टीज़र शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- आ रहे हैं बहुत जल्द गाने मुन्ना बदनाम हुआ के साथ।

दबंग 3 में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, साईं मांजरेकर और सुदीप किच्चा अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं साईं मांजरेकर इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है। दबंग 3 को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन