1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: सलमान खान ने 'अंतिम' फिल्म के सेट पर मनाया बॉडीगार्ड का जन्मदिन, वीडियो हो रहा वायरल

Watch: सलमान खान ने 'अंतिम' फिल्म के सेट पर मनाया बॉडीगार्ड का जन्मदिन, वीडियो हो रहा वायरल

बताया जा रहा है कि सलमान ने फिल्मसिटी में अपने बॉडीगार्ड का जन्मदिन मनाया। वो वहां पर अपकमिंग मूवी 'अंतिम' की शूटिंग कर रहे हैं।

salman khan celebrates his bodyguard Jaggi birthday- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @BOLLYWOODNEWSCAST सलमान खान ने मनाया बॉडीगार्ड का जन्मदिन 

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान चाहे आम हो या फिर खास, सभी का ख्याल रखना बखूबी जानते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने बॉडीगार्ड जग्गी (जगराज) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उन्होंने न सिर्फ केक कटवाया, बल्कि सभी के साथ सेलिब्रेशन में शामिल भी हुए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान खान अपने बॉडीगार्ड के पास खड़े हैं। बॉडीगार्ड जग्गी केक काटकर सबसे पहले सलमान खान को खिलाते हैं। हालांकि, हेल्थ को ध्यान में रखते हुए सलमान केक खाने की एक्टिंग करते हैं। ये देखकर वहां मौजूद लोग हंस पड़ते हैं। 

फिल्म 'अंतिम' से सलमान खान का पहला लुक आया सामने, सिख पुलिस के रोल में आएंगे नजर

बताया जा रहा है कि सलमान ने फिल्मसिटी में अपने बॉडीगार्ड का जन्मदिन मनाया। वो वहां पर अपकमिंग मूवी 'अंतिम' की शूटिंग कर रहे हैं। सेट पर ही सेलिब्रेशन हुआ। 

अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में राधे -योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग खत्म की है, अब एक्टर ने महेश मांजरेकर की फिल्म अंतिम के लिए काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म में आयुष शर्मा लीड रोल में हैं। आयुष ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सलमान खान सिख कॉप के रोल में नजर आ रहे हैं। 

वायरल फोटो में सलमान खान खेती करते दिखे, कैप्शन देखकर फैंस हो गए इमोशनल

इस बीच सलमान खान ने एक तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। सलमान खान ने जिम से अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में सलमान ने लिखा है- बीइंग स्ट्रॉंग।

Latest Bollywood News