1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'अंतिम' से सलमान खान का पहला लुक आया सामने, सिख पुलिस के रोल में आएंगे नजर

फिल्म 'अंतिम' से सलमान खान का पहला लुक आया सामने, सिख पुलिस के रोल में आएंगे नजर

 Published : Dec 09, 2020 10:12 pm IST,  Updated : Dec 09, 2020 10:15 pm IST

सलमान खान ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, आयुष शर्मा ने सलमान खान का लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

antim movie- India TV Hindi
 'अंतिम' से सलमान खान का पहला लुक आया सामने Image Source : INSTAGRAM- AAYUSH SHARMA

अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में राधे -योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग खत्म की है, अब एक्टर ने महेश मांजरेकर की फिल्म अंतिम के लिए काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म में आयुष शर्मा लीड रोल में हैं। फैंस की खुशी के लिए, अभिनेता आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अंतिम से सलमान खान का लुक पेश किया है, आयुष ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सलमान खान सिख कॉप के रोल में नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिनेता को नेवी ब्लू शर्ट और ग्रे पैंट पहने स्लो-मो में चलते देखा जा सकता है। वह एक काले रंग की पगड़ी पहने हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए आयुष ने लिखा, "अंतिम शुरू हुई ..भाई का अंतिम लुक।''

सलमान खान ने की कटरीना की बहन इजाबेल कैफ के गाने की तारीफ

सलमान खान फिल्म में सिख पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक सलमान खान ने 6 दिसंबर से ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। वहीं आयुष शर्मा इस फिल्म के लिए नवंबर से ही शूटिंग कर रहे हैं। सलमान खान अपने जन्मदिन के दौरान फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेंगे।

फिल्म में सलमान खान एक सीरियस पुलिसवाले के रोल में होंगे। यह फिल्म जनवरी में पूरी हो जाएगी।  सलमान खान के अचानक शूटिंग की खबर से लोग हैरान हैं क्योंकि किसी को पता नहीं था कि सलमान खान आयुष शर्मा की फिल्म में अभिनय करने वाले हैं। 

इस बीच सलमान खान ने एक तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। सलमान खान ने जिम से अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में सलमान ने लिखा है- बीइंग स्ट्रॉंग

वहीं सलमान खान ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वो जमीन से जुड़े नजर आ रहे हैं-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन