1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वायरल फोटो में सलमान खान खेती करते दिखे, कैप्शन देखकर फैंस हो गए इमोशनल

वायरल फोटो में सलमान खान खेती करते दिखे, कैप्शन देखकर फैंस हो गए इमोशनल

 Published : Dec 10, 2020 11:46 am IST,  Updated : Dec 10, 2020 12:27 pm IST

सलमान खान एक बार फिर खेती कर रहे हैं। इस बार नई फोटो के साथ जो कैप्शन दिया गया है वो फैंस को इमोशनल कर रहा है।

salman khan- India TV Hindi
सलमान खान  Image Source : INSTAGRAM/BEINGSALMANKHAN

बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले सलमान खान ने कोरोना काल के दौरान लगे लॉकडाउन में नेचर के प्रति अपने लगाव को जग जाहिर किया था। लॉकडाउन के दौरान जब सलमान अपने करीबियों के साथ अपने पनवेल स्थितत फार्महाउस पर ठहरे थे तो वहां भी वो खेती करते दिखते थे। एक बार फिर सलमान खान खेती करते दिखाई दिए हैं। उनकी ये नई फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

फिल्म 'अंतिम' से सलमान खान का पहला लुक आया सामने, सिख पुलिस के रोल में आएंगे नजर

इस फोटो में सलमा खान हाथ में कुदाल पकड़े खुदाई करते नजर आ रहे हैं। फोटो कहां की है, उनके फार्महाउस की या कहीं और की, ये कहना तो मुश्किल है लेकिन इसकी काफी तारीफ की जा रही है। सलमान ने इस फोटो के साथ एक कैप्शन दिया है -भारत मां। कैप्शन देखकर फैंस इमोशनल हो गए हैं औऱ एक यूजर ने लिखा है - भीई को कोई चैलेंज नहीं कर सकता। 

सलमान खान ने की कटरीना की बहन इजाबेल कैफ के गाने की तारीफ

कहा जा रहा है कि ये सलमान के वर्कआउट का हिस्सा भी हो सकता है क्योंकि सलमान खान आजकल जोर शोर से अपनी बॉडी पर ध्यान दे रहे हैं। उनकी पिछली तस्वीर भी उनकी जबरदस्त बॉडी की झलक दिखला रही थी। 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन