A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने अपने सिक्योरिटी गार्ड्स को लेग प्रेस मशीन में बिठाकर किया वर्कआउट, वीडियो वायरल

सलमान खान ने अपने सिक्योरिटी गार्ड्स को लेग प्रेस मशीन में बिठाकर किया वर्कआउट, वीडियो वायरल

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है।

<p>सलमान खान</p>- India TV Hindi
सलमान खान

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी बॉडी और फिटनेस को लेकर कितने जागरूक हैं इससे हम अन्जान नहीं हैं। सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो लेग प्रेस मशीन से लेग्स एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। खास बात यह है कि सलमान खान ने इस मशीन में वेट नहीं लगाया है बल्कि अपने सिक्योरिटी गार्ड्स को बिठाकर वर्कआउट करते दिख रहे हैं। सलमान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है जो फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

सलमान खान ने इंस्टा पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- उतार-चढ़ाव का अनुभव करने के बाद मेरे सिक्योरिटी वालों को आखिरकार एहसास हो गया कि वो मेरे साथ कितने ज्यादा सुरक्षित हैं। हा हा

सलमान खान का ये वीडियो देखकर फैन्स काफी खुश हैं। बता दें, सलमान खान हाल ही में कटरीना कैफ के साथ फिल्म भारत में नजर आए थे। जिसे समीक्षकों के मिले जुले रिव्यू मिले हैं।

इसे भी पढ़ें-

सोहेल के बेटे योहान के साथ सलमान खान मस्ती करते आए नजर, वीडियो वायरल

सलमान खान ने भतीजे के साथ बीन बैग वाला एक और स्टंट वीडियो किया पोस्ट

Latest Bollywood News