A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरिजीत संग विवाद पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

अरिजीत संग विवाद पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच पिछले काफी दिनों से चल रहा विवाद पर अब भी विराम नहीं लगा है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान ने अरिजीत के फेसबुक पोस्ट पर चुप्पी तोड़ी है।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच पिछले काफी दिनों से चल रहा विवाद पर अब भी विराम नहीं लगा है। इसी विवाद के चलते सलमान ने अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' से अरिजीत की आवाज में गाया गया गाना भी हटवा दिया था। हालांकि अरिजीत ने सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया के सामने सलमान ने माफी भी मांगी थी, लेकिन दबंग खान का गुस्सा इतनी आसानी से कहां शांत होने वाला है। हाल ही में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे अरिजीत की माफी के बारे में पूछा गया तो सलमान ने तपाक से कहा, "वह क्या है?"

इसे भी पढ़े:- सभी को शोहरत हाथ से निकलने का डर होता है: सलमान

सलमान के 10 करोड़ रुपए के गिफ्ट पर भड़की बिपाशा

‘सुल्तान’ के निर्देशक ने कहा, सलमान की प्रतिभा को निखारना है बाकी

अरिजीत ने अपनी माफी में दावा किया था कि अभिनेता उनसे नाराज थे, अतएव उन्होंने इस पहलवानी ड्रामा में उनका गाना छांट दिया था। सलमान ने कहा, "हर फिल्म में, कई गायक होते हैं जो गाते हैं। ये निदेशक और निर्माता होते हैं जो यह तय करते हैं कि किसकी आवाज फिल्म के लिए सबसे अच्छी आवाज है। एक आवाज मेरी थी, लेकिन उसे भी खारिज कर दिया गया, अतएव परेशान और दुखी क्यों हुआ जाए। यह जीवन है।"

उन्होंने कहा, "तब कई टिप्पणियां..... पोस्ट आए....... आप मंशा जानते ही हैं।" अरिजीत ने हाल ही में फेसबुक पर दबंग फिल्म के स्टार से 'सुल्तान' में उनका वाला गाना बनाए रखने का अनुरोध किया था और एक पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान उन्हें आहत करने केा लेकर माफी भी मांगी थी। बाद में उन्होंने यह पोस्ट हटा दिया।

'जग घूमिया' गाने को पहले अरिजीत ने रिकार्ड किया। उसे बाद में राहत फतेह अली खान की आवाज में रिकार्ड किया गया। सलमान ने भी इसके लिए अपनी आवाज दी।

Latest Bollywood News