1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान के 10 करोड़ रुपए के गिफ्ट पर भड़की बिपाशा

सलमान के 10 करोड़ रुपए के गिफ्ट पर भड़की बिपाशा

 Published : Jun 17, 2016 11:46 pm IST,  Updated : Jun 17, 2016 11:47 pm IST

बिपाशा बसु हाल ही में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। इसके बाद से ऐसी खबरें आ रही हैं कि बिपाशा की शादी के लिए सलमान खान ने उन्हें गिफ्ट के तौर पर 10 करोड़ रुपए का घर दिया है।

bips- India TV Hindi
bips

मुंबई: बिपाशा बसु हाल ही में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। इसके बाद से ऐसी खबरें आ रही हैं कि बिपाशा की शादी के लिए सलमान खान ने उन्हें गिफ्ट के तौर पर 10 करोड़ रुपए का घर दिया है। सलमान और बिपाशा की काफी अच्छी दोस्ती है। लेकिन इस तरह की खबरों पर अब बिपाशा काफी नाराज हो गई हैं। नवविवाहित बिपाशा बसु ने सलमान खान द्वारा 10 करोड़ रूपए का घर भेंट में देने की अफवाहों को खारिज कर दिया है।

इसे भी पढ़े:- बधाई देने वालों को बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर कहा– थैंक यू

करण-बिपाशा की शादी पर सलमान ने जताई ऐसी उम्मीद

बिपाशा ने ट्विटर पर इस अफवाह को खारिज करते हुए लिखा, "अभी तक मैंने जितनी भी बेकार खबरें सुनी हैं यह उनमें से सबसे बड़ी है। मैं ऐसी भेंट किसी से भी क्यों लूंगी?" बिपाशा ने इस खबर का लिंक ट्विटर पर साझा करते हुए यह लिखा।

बिपाशा और करण ने इीस साल अप्रैल में शादी की थी। इनकी मुलाकात 2014 में आई फिल्म 'अलोन' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद से ही दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। मुंबई में 30 अप्रैल को आयोजित किए गए एक निजी समारोह में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। इनकी शादी में परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इसके बाद बिपाशा-करण ने शाम में एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था जिसमें सलमान खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित नेने सहित लगभग पूरे बॉलीवुड ने शिरकत की थी। फिलहाल करण-बिपाशा अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन