1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सभी को शोहरत हाथ से निकलने का डर होता है: सलमान

सभी को शोहरत हाथ से निकलने का डर होता है: सलमान

 Published : Jun 19, 2016 07:19 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 07:19 pm IST

बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान का कहना है कि उन्हें डर है कि एक दिन उनकी शोहरत उनसे छिन जाएगी, लेकिन दूसरे ही पल यह ख्याल दिल को सुकून देता है कि जिंदगी पर्दे का नायक होने से कहीं अधिक बढ़कर है।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

मुंबई: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान का कहना है कि उन्हें डर है कि एक दिन उनकी शोहरत उनसे छिन जाएगी, लेकिन दूसरे ही पल यह ख्याल दिल को सुकून देता है कि जिंदगी पर्दे का नायक होने से कहीं अधिक बढ़कर है। एक बातचीत के दौरान सलमान से पूछा गया कि क्या आपको अपनी शोहरत-प्रसिद्धि छिन जाने का डर सताता है? जवाब में उन्होंने कहा, "हर किसी को शोहरत हाथ से निकलने का डर होता है। मैं अगर कहूं कि नहीं मुझे यह डर नहीं है, तो मैं झूठ बोलूंगा। यह सिर्फ शोहरत नहीं बल्कि प्यार व सम्मान खोने का डर है।"

उनका मानना है कि एक कलाकार को जिंदगी के उस दौर का सामना करने के लिए भी स्वयं को तैयार रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

उन्होंने कहा, "आपको ऐसा बंदा बनने की जरूरत है, जो अपनी जाती प्रसिद्धि का सामना कर सके। मैंने अपने पिता सलीम खान को इस दौर से गुजरते देखा है। उन्होंने अपनी जिंदगी में इस चीज को दो बार देखा है। मैंने खुद भी इसका सामना किया है।"

सलमान ने कहा, "लेकिन मेरे ख्याल से जिंदगी फिल्म में एक नायक या स्टार बने रहने से कहीं बढ़कर है। मेरे ख्याल से यह उससे कहीं बढ़कर है।"

सलमान की अगली फिल्म 'सुल्तान' आठ जुलाई को रिलीज होनी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन