1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर ने सलमान के बारे में कही ये बात

आमिर ने सलमान के बारे में कही ये बात

 Published : Jun 18, 2016 12:00 am IST,  Updated : Jun 20, 2016 06:52 am IST

लुधियाना: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक पहलवान की किरदार निभाते गहुए नजर आएंगे। वहीं दूसरी

aamir- India TV Hindi
aamir

लुधियाना: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक पहलवान की किरदार निभाते गहुए नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान फिल्म ‘सुल्तान’ शूटिंग कर रहे हैं जिसमें वह भी एक पहलवान की भूमिका में ही दिखेंगें। लेकिन आमिर इसे लेकर आमिर बिल्कुल चिंतित नहीं हैं। बल्कि उन्होंने तो आमिर की तारीफों के पुल बांध दिए हैं। 'दंगल' में नजर आने वाले अपने किरदार के युवा अवतार से लोगों को हैरान करने वाले आमिर खान ने गुरुवार को कहा कि वह 'अंदाज अपना-अपना' में अपने सह-कलाकार सलमान खान की काया के प्रशंसक हैं और उन्हें फिल्मजगत का असली 'बॉडीबिल्डर' मानते हैं।

इसे भी पढ़े:- सभी को शोहरत हाथ से निकलने का डर होता है: सलमान

इफ्तार में महिलाऐं भी हों शामिल: सलमान खान

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म दिग्गज पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर आधारित है। जिन्होंने सभी बाधाओं से लड़कर अपनी दोनों बेटियों-गीता फोगाट और बबीता कुमारी को पेशेवर कुश्ती का प्रशिक्षण दिया।

सलमान को भी अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' में एक पहलवान के किरदार में देखा जाएगा, जो इस वर्ष ईद पर रिलीज हो रही है। सलमान के साथ अपनी तुलना के बारे में आमिर ने 'दंगल' के सेट पर कहा, "मैं हमेशा से उनका बड़ा प्रशंसक रहा हूं। फिल्म जगत में हमें हमेशा से सलमान की काया काफी अच्छी लगी है।"

आमिर ने कहा, "अगर फिल्म जगत में कोई बॉडी बिल्डिंग में शामिल रहा है, तो वह सलमान हैं। मैं उनकी फिटनेस और काया का प्रशंसक हूं। मुझे नहीं लगता कि मेरा शरीर उन जैसा फिट है। वह बॉलीवुड के असली 'बॉडीबिल्डर' हैं।"

अभिनेता ने कहा कि वह सलमान की फिल्म 'सुल्तान' को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। आमिर की फिल्म 'दंगल' 23 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन