सलमान खान और रणबीर कपूर के बीच चल रहे मनमुटाव का कारण जहां अब तक कैटरीना कैफ को माना जा रहा था, वहीं अब सामने आया है कि सलमान का रणबीर को थप्पड़ मारना इसकी सही वजह है।
salman
नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के बारे में कहा जाता है कि जिससे भी दोस्ती या दुश्मनी करते हैं उसे अंत निभाते हैं। सलमान खान और रणबीर कपूर के बीच चल रही कोल्ड वॉर से तो हर कोई वाकिफ है। इन दोनों के बीच चल रहा मनमुटाव कोई आज की बात नहीं है। दोनों को ही कई बार एक दूसरे को नजर अंदाज करते हुए देखा जा चुका है। इनके खराब रिश्तों की वजह अब तक कैटरीना कैफ को माना गया है। कहा जा रहा था कि कैटरीना पहले सलमान खान को डेट किया करती थीं, लेकिन बाद में वह उन्हें छोड़कर रणबीर के साथ रिलेशनशिप में चली गईं। इसी के बाद से रणबीर और सलमान के बीच अलगाव बढ़ने लगा था। लेकिन इस कहानी में एक ट्विस्ट है।
इन दोनों के बीच मनमुटाव की वजह कैटरीना कैफ नहीं हैं। कैट के इन दोनों की जिंदगी में आने से पहले ही इनके बीच कोल्ड वॉर शुरु हो चुका था। दरअसल इसकी वजह थी सलमान का रणबीर को एक जोरदार थप्पड़ जड़ना। ये वाक्या तब का है जब रणबीर ने बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था। उस समय सलमान और रणबीर एक पब में पार्टी के दौरान मिले थे। इन दोनों के बीच बातों ही बातों में किसी मुद्दे को लेकर बेहस छिड़ गई और यह इतनी बढ़ती चल गई कि सलमान अपना आपा खो बैठे और उन्होंने रणबीर को वहां सबके सामने एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।