1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना नहीं छोड़ना चाहती रणबीर का साथ, रिश्ता बचाने के लिए कर रही हैं ये सब

कैटरीना नहीं छोड़ना चाहती रणबीर का साथ, रिश्ता बचाने के लिए कर रही हैं ये सब

 Published : Apr 18, 2016 04:59 pm IST,  Updated : Apr 18, 2016 05:08 pm IST

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के ब्रेकअप से हर कोई वाकिफ है। हाल ही में खबर आई है कि एक पार्टी में कैटरीना ने रणबीर से अपने रिश्ते को एक मौका देने की बात कही।

katrina- India TV Hindi
katrina

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ इस साल की शुरुात से ही अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में खबर आई है कि करीना कपूर ने एक पार्टी आयोजित की थी जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। इस पार्टी में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ भी पहुंचे थे। इस दौरान ये भी खबर आई कि इस पार्टी में कैटरीना ने रणबीर से बात करने की कोशिश की थी। इस पार्टी में शाहरुख खान और कंगना रनौत जैसे सितारे भी शामिल थे।

इसे भी पढ़े:- दीपिका ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के घर बिताई शाम!

खबरों की मानें तो ऐसा भी कहा जा रहा है कि कैटरीना जानती थीं कि इस पार्टी में रणबीर कपूर को भी इन्वाइट किया गया है और यहां वह उनसे बात करके अपने रिश्ते को सुधार सकती हैं। लेकिन रणबीर ने "इट्स ओवर" कहकर सारी बात ही खत्म कर दी। लेकिन खबरों की मानें तो कैट ने इस पार्टी वो सब किया जो वह अपने रिश्ते को बचाने के लिए कर सकती थीं।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब ब्रेकअप के बाद ये दोनों एक दूसरे के सामने आए हैं। खबरों के अनुसार इससे पहले भी एक पार्टी में कैटरीना ने रणबीर से बात करके अपने रिश्ते को एक और मौका देने की बात कही थी।

रणबीर और कैट इन दिनों अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही फिल्म जग्गा जासूस में साथ काम कर रहे हैं। लेकिन इनके बीच आई इन दूरियों का असर इनकी फिल्म की शूटिंग पर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में खबर आई है कि मोरक्को में चल रही फिल्म की शूटिंग में इन दोनों के बीच का तनाव देखने को मिल रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन