1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के घर बिताई शाम!

दीपिका ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के घर बिताई शाम!

 Published : Mar 19, 2016 08:15 pm IST,  Updated : Mar 19, 2016 08:16 pm IST

दीपिका पादुकोण इन दिनों रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। लेकिन हाल ही में उन्हें एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ वक्त बिताते हुए देखा गया।

ranbir- India TV Hindi
ranbir

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण इन दिनों रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। लेकिन हाल ही में उन्हें एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ वक्त बिताते हुए देखा गया। शुक्रवार को दुबई में आयोजित किए समारोह में एक तरफ जहां रणवीर सिंह ने सबके सामने दीपिका को अपनी बेटर हाफ कहकर सभी को हैरान कर दिया। खबरों के अनुसार दूसरी तरफ दीपिका उस समय मुंबई में ही मौजूद थीं और अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर के साथ उनके फ्लैट पर देखी गई थीं।

इसे भी पढ़े:- Pics: रणवीर सिंह ने बताया ये हैं उनकी बेटर हाफ

खबरों की मानें तो रणबीर और दीपिका ने शुक्रवार की शाम उन्हीं के घर समय बिताया। खबरों के मुताबिक दीपिका शाम करीब 7 बजे रणबीर के घर पहुंची, उनके फ्लैट पर कुछ वक्त बिताने के बाद दोनों टैरेस पर आ गए और काफी देर वहां बैठकर बातें करते रहे। दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे थे। दीपिका सिर्फ एक दिन के लिए ही मुंबई आई थीं। इसके बाद शुक्रवार की रात ही वह अपनी दोस्त की शादी के लिए श्रीलंका रवाना हो गईं। दीपिका इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'xxx' की शूटिंग में यूएस में व्यस्त हैं।

अब यह तो रणबीर या दीपिका ही बता सकते हैं कि इस मुलाकात का क्या कारण है। 

अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि जब रणवीर को दीपिका और उनके एक्स रणबीर की इस मुलाकात का पता चलेगा तो उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी। कुछ वक्त पहले ही रणबीर और कैटरीना कैफ के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में छाई हुई थीं, तब कहा जा रहा था कि इनके अलग होने के पीछे भी रणबीर और दीपिका के बीच बढ़ती नजदीकियां हैं।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन