मूसलाधार बारिश के बीच सलमान खान ने शुरू की 'दबंग 3' की शूटिंग, देखें ये Viral Video
मूसलाधार बारिश के बीच सलमान खान ने शुरू की 'दबंग 3' की शूटिंग, देखें ये Viral Video
IANS
Published : Aug 16, 2019 07:07 pm IST, Updated : Aug 16, 2019 07:12 pm IST
सलमान खान 'दबंग 3' के अलावा 'इंशाअल्लाह' में भी नज़र आएंगे। इस फिल्म में वह पहली बार आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।
Salman Khan
जयपुर: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) भारी बारिश में अपनी 'दबंग' फेंचाइजी की तीसरी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। सलमान ने इंस्टाग्राम पर 'दबंग 3' के सेट से एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह ब्लैक टी-शर्ट और मूछ वाले लुक में नजर आ रहे हैं। सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
उन्होंने कहा, "हैप्पी इंडीपेनडेंस डे। हैप्पी राखी और हैप्पी रेन इन ब्यूटीफुल जयपुर, राजस्थान।"
'दबंग 3' के निर्देशक प्रभुदेवा हैं और सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान इसके निर्माता हैं। इस फिल्म से अभिनेता-फिल्मकार महेश मांजरेकर की बेटी साई भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, साई इस फिल्म में सलमान खान के किरदार चुलबुल पांडे की प्रेमिका की भूमिका में नजर आएंगी।
इस फिल्म के अलावा सलमान खान 'इंशाअल्लाह' में भी नज़र आएंगे, जिसमें आलिया भट्ट लीड एक्ट्रेस का रोल निभा रही हैं। दोनों एक्टर्स पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।