1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mission Mangal स्टार अक्षय कुमार ने कहा, 'सपने में नहीं सोचा था कि चांदनी चौक का लड़का फोर्ब्स तक पहुंचेगा!'

Mission Mangal स्टार अक्षय कुमार ने कहा, 'सपने में नहीं सोचा था कि चांदनी चौक का लड़का फोर्ब्स तक पहुंचेगा!'

 Published : Aug 16, 2019 05:34 pm IST,  Updated : Aug 16, 2019 05:37 pm IST

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई है।

Akshay Kumar- India TV Hindi
Akshay Kumar

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'मिशन मंगल' (Mission Mangal) 15 अगस्त को रिलीज हो गई। इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। सलमान खान (Salman Khan) की 'भारत' (Bharat) के बाद यह दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कमाई वाली ओपनिंग मूवी बन गई है। अक्षय अगले 2 साल तक पूरी तरह से बिजी हैं। उनकी फिल्म 'गुड न्यूज' (Good News) रिलीज होगी, जिसमें करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) अहम भूमिका निभा रही हैं। वो रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के साथ 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) भी कर रहे हैं, जिसमें कैटरीना कैफ उनके अपोजिट हैं। वहीं, साजिद नाडियावाला की 'बच्चन पांडे' (Bachchan Pandey) भी उनकी ही झोली में है। 

अक्षय ने हाल ही में स्पॉटब्वॉय को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे पूछा गया कि फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय सेलिब्रिटी के रूप में चुना गया तो उन्हें कैसा लगा? इस पर अक्षय ने कहा, 'अच्छा लगता है और कभी सोचा नहीं था कि ऐसा दिन भी आएगा कि एक चांदनी चौक के लड़के को ऐसा मौका मिलेगा..फोर्ब्स के अंदर आने के लिए। भगवान का धन्यवाद करता हूं और इसके प्रति बहुत विनम्रता महसूस करता हूं। मेरी तो वाइल्ड ड्रीम्स में भी कभी ऐसी चीज नहीं आती थी, लेकिन अब बस हो गया!'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिए जाने के सवाल पर अक्षय कुमार ने कहा, 'नहीं... बिल्कुल नहीं। अपना इंटर्वूय हो गया, वो बहुत बड़ी बात है। वो तो एक मौका मिल गया, कहते हैं ना जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं होता है, लेकिन हो गया और बाद में कभी नहीं होने वाला.. ये भी पता है!'

बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म #MissionMangal ने पहले दिन ही 29.16 करोड़ की कमाई की है। वहीं, इसी दिन रिलीज हुई जॉन अब्राहम की मूवी 'बाटला हाउस' ने 14.59 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Also Read:

Kasautii Zindagii Kay 2 Written Update, August 16, 2019: मिस्टर बजाज की बेटी कुकी को देख दंग रह जाएगी प्रेरणा की मां वीना!

B'day पर सैफ अली खान ने पत्नी करीना और बेटे तैमूर के साथ दिया पोज़, लेकिन इस चीज़ ने खींचा सबका ध्यान

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन