1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. इसरो के 50 साल पूरे होने पर 'मिशन मंगल' का नया गाना 'तोता उड़' हुआ रिलीज, अक्षय कुमार ने किया शेयर

इसरो के 50 साल पूरे होने पर 'मिशन मंगल' का नया गाना 'तोता उड़' हुआ रिलीज, अक्षय कुमार ने किया शेयर

 Published : Aug 15, 2019 02:28 pm IST,  Updated : Aug 15, 2019 02:28 pm IST

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' का नया गाना रिलीज हो गया है। इसरो के 50 साल पूरे होने की खुशी में यह गाना रिलीज किया गया है।

Mission mangal song- India TV Hindi
Mission mangal song Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' आज रिलीज हो गई है। फिल्म में इसरो के भारत को मंगल पर ले जाने तक के सफर के बारे में दिखाया गया है। इसके साथ ही आज इसरो(Indian Space Research Organisation) को  पूरे 50 साल हो गए है। इसरो के 50 साल पूरे करने की खुशी में मिशन मंगल का एक गाना आज रिलीज हुआ है।

गाने का नाम 'तोता उड़' है। इस गाने में फिल्म के कुछ सीन्स के साथ अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी और नित्या मेनन कदम थिरकाते नजर आई हैं। गाने को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- हम सभी तोता उड़ और चिड़िया उड़ खेलते हुए बड़े हुए हैं। यह साधारण सा गाना हमे आसमान की तरफ देखने में मदद करता था। इसरो के 50 साल पूरे होने पर यह हमारा #totaUdd का वर्जन है इसे सेलिब्रेट करने का।

गाने को राजा हसन और रोमी ने गाया है। गाने के बोल तनिष्क भागची ने लिखे हैं।

Movie Review:

बॉलीवुड में आजकल बायोपिक या तो सच्ची घटनाओं पर फिल्में बनाने का चलन चल रहा है। आज 15 अगस्त के मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल रिलीज हुई है। फिल्म में भारत के मंगल ग्रह पर पहुंचे का सफर दिखाया गया है। कि कैसे इसरो के वैज्ञानिक इस मिशन को सफल बनाते हैं। अक्षय के साथ इस फिल्म में उनकी लेडी गैंग दिखाई गई है जो अपने अनोखे दिमाग और स्टाइल से इस मिशन को सफल बनाती है। अक्षय के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन शर्मन जोशी और एच जी दत्तारेया अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म को जगन शक्ति ने डायरेक्ट किया है।

Also Read:

नीतू कपूर ने ऋषि और रणबीर कपूर का डांस करते हुए ये वीडियो किया शेयर, देखते ही झूम उठेंगे

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शोले' ने पूरे किए 44 साल, 15 अगस्त के दिन ही हुई थी रिलीज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन