1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीतू कपूर ने ऋषि और रणबीर कपूर का डांस करते हुए ये वीडियो किया शेयर, देखते ही झूम उठेंगे

नीतू कपूर ने ऋषि और रणबीर कपूर का डांस करते हुए ये वीडियो किया शेयर, देखते ही झूम उठेंगे

 Published : Aug 15, 2019 12:28 pm IST,  Updated : Aug 15, 2019 12:34 pm IST

नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस वीडियो में ऋषि कपूर और रणबीर कपूर एक ही गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

Neetu kapoor shares video on social media- India TV Hindi
Neetu kapoor shares video on social media

ऋषि कपूर इन दिनों कैंसर का इलाज करवाने के लिए न्यूयॉर्क गए हुए हैं। उनकी पत्नी नीतू कपूर भी उनके साथ गई हैं। नीतू अक्सर फैमिली फोटोज और ऋषि कपूर की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर की है जिसमें एक ही गाने पर ऋषि कपूर और रणबीर कपूर डांस करते नजर आ रहे हैं।

ऋषि कपूर श्रीदेवी के साथ 'चांदनी' फिल्म में 'तेरे मेरे होंठों पर' गाने पर डांस किया था। जिसके बाद उसी गाने पर रणबीर ने अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में अनुष्का शर्मा के साथ डांस किया था। इन दोनों के डांस को मिलाकर नीतू कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है। नीतू कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- यह कितना प्यारा है।

ऋषि कपूर की बात करें तो वह जल्द ही भारत लौटने वाले हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ऋषि ने अपनी कंडीशन के बारे में बताया था। अब वह कैंसर-मुक्त हो चुके हैं। बोनमैरो ट्रांसप्लांट के बाद वह भारत आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषि कपूर अपने बर्थ डे से पहले भारत आ जाएंगे।

Also Read:

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शोले' ने पूरे किए 44 साल, 15 अगस्त के दिन ही हुई थी रिलीज

Dream Girl का गाना रिलीज, कृष्ण अवतार में नजर आए आयुष्मान खुराना

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन