1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dream Girl का गाना रिलीज, कृष्ण अवतार में नजर आए आयुष्मान खुराना

Dream Girl का गाना रिलीज, कृष्ण अवतार में नजर आए आयुष्मान खुराना

 Published : Aug 14, 2019 06:27 pm IST,  Updated : Aug 14, 2019 06:40 pm IST

नेशनल अवार्ड विनर आयुष्मान खुराना फिल्म ड्रीम गर्ल का गाना राधे-राधे आज रिलीज कर दिया गया है।

आयुष्मान खुराना- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना

नेशनल अवार्ड विनर आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं। आज इस फिल्म का गाना राधे-राधे रिलीज किया गया, इस गाने में आयुष्मान खुराना श्री कृष्ण के अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था जिसमें आयुष्मान आधे टाइम औरत बने नजर आ रहे हैं और अब इस गाने में कृष्ण के अवतार में आयुष्मान बेहद शानदार नजर आ रहे हैं।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म को लेकर और लोगों में काफी उत्सुकता बढ़ गई है। यूजर्स का कहना है कि आयुष्मान ने एक बार फिर से अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। वहीं ट्रेलर लॉंच आयुष्मान साड़ी पहनकर पहुंचे, उनका यह लुक लोगों को काफी पसंद आया। सिर्फ इतना ही नहीं आयुष्मान का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है।

आयुष्मान खुराना ट्रेलर लॉंच के समय नुसरत भरुचा के साथ पोज देते हुए नजर आएं । वह ब्लैक कलर की टीशर्ट के साथ ब्लैक जींस और जैकेट पहने हुए थे। लेकिन बाद में वह साड़ी पहने हुए नजर आएं। इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा अनु कपूर और नुसरत भरुचा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में आयुष्मान खुराना को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही उनकी फिल्म 'अंधाधुन' को बेस्ट हिंदी फिल्म के खिताब से भी नवाजा गया। साथ ही साथ 'बधाई हो' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी मिला। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आयुष्मान खुराना, नुसरत भरुचा के अलावा एकता कपूर, डायरेक्टर राज शांडिल्य मौजूद थे।

Also Read:

पुलवामा अटैक के CRPF शहीदों के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान सहित इन सितारों ने किया वीडियो शूट

TV Actress के पिता को आया हार्ट अटैक, फिर भी करती रही Play, पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन