1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TV Actress के पिता को आया हार्ट अटैक, फिर भी करती रही Play, पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल

TV Actress के पिता को आया हार्ट अटैक, फिर भी करती रही Play, पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल

 Published : Aug 14, 2019 11:22 am IST,  Updated : Aug 14, 2019 11:22 am IST

टीवी एक्ट्रेस के पिता को क्रिटिकल कंडीशन में पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया और एक्ट्रेस ने अपने प्ले को पूरा किया। 

shweta gulati- India TV Hindi
shweta gulati Image Source : GOOGLE

टीवी एक्ट्रेस TV Actress  श्वेता गुलाटी के पिता को दिल का दौरा Heart Attack पड़ने की खबर है। श्वेता दिल मिल गए सीरियल में एक्टिंग कर रही हैं। खास बात ये है कि जिस समय श्वेता के पिता अस्पताल में थे, वो अपना पहले से निर्धारित प्ले करने की हिम्मत जुटा पाईं। संकट की घड़ी में पड़ोसियों की मदद के सहारे श्वेता ने काम के प्रति जो जज्बा दिखाया, उसके लिए उन्हें सराहना मिल रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक श्वेता के पिता को रात के वक्त दिल का दौरा पड़ा और उसके बाद पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। श्वेता के पिता को ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत क्रिटिकल बताते हुए सर्जरी की गई। 

श्वैता ने बताया कि जब उनके पिता को हार्ट अटैक आया उस वक्त वो घर पर नहीं थी और अंधेरी में अपने पहले प्ले के लिए रिहर्सल कर रही थी। उनके पिता चक्कर आने की वजह से घर में ही गिर पड़े, घर पर मां भी थी। तब श्वेता की अनुपस्थिति में पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया और डॉक्टरों की सलाह पर तुरंत उनकी सर्जरी भी की गई।

रात में रिहर्सल छोड़कर श्वेता पिता के पास पहुंची तो डॉक्टरों ने कहा कि सर्जरी हो चुकी है और अभी कई घटें वो होश में नहीं आ पाएंगे और लिहाजा कुछ कहा नहीं जा सकता। इसके बाद श्वेता फिर शो पर पहुंची और शो की तैयारी करने लगी। शो के प्रोड्यूसर ने श्वेता से कहा कि वह चाहे तो शो को कैंसिल किया जा सकता है। लेकिन श्वेता ने इनकार कर दिया और प्ले को सक्सेसफुली पूरा परफॉर्म किया। इसके बाद डायरेक्टर समेत क्रू मेंबरों ने श्वेता के जज्बे की तारीफ की। श्वेता का कहना है कि अब मैं अपने पिता की सेहत पर ध्यान देना चाहती हूं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन