1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस बनने की बजाय शादी और बच्चे पैदा करना चाहती थी कृति खरबंदा

एक्ट्रेस बनने की बजाय शादी और बच्चे पैदा करना चाहती थी कृति खरबंदा

 Published : Aug 13, 2019 03:51 pm IST,  Updated : Aug 13, 2019 03:54 pm IST

कृति खरबंदा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह कभी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी, बजाए इसके मैं शादी करना चाहती थी और बच्चे पैदा करना चाहती थी।

Kriti Kharbanda- India TV Hindi
Kriti Kharbanda Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री कृति खरबंदा अपनी आगामी फिल्मों -'हाउसफुल 4', 'पागलपंती', 'चेहरे', और तमिल फिल्म 'वान' में काफी व्यस्त हैं। उनका कहना है कि वह कभी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। कृति ने आईएएनएस को बताया, "मैं कभी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी, बजाए इसके मैं शादी करना चाहती थी और बच्चे पैदा करना चाहती थी। 

बॉलीवुड या दक्षिण की फिल्मों में काम के बारे में बात करते हुए कहा। मैं फिल्मों का चयन भाषा के आधार पर नहीं करती। जब मैंने वहां काम करना शुरू किया, तो दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग को बॉलीवुड में कदम रखने की सीढ़ी के रूप में नहीं देखा। यहां तक कि आज भी मैं जब किसी तमिल फिल्म में या एक मल्टीस्टारर बॉलीवुड फिल्म में अभिनय करती हूं तो दोनों में कोई अंतर नहीं देखती।"

इससे पहले वह बॉलीवुड फिल्मों 'गेस्ट इन लंदन', 'शादी में जरूर आना', 'कारवां' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' में नजर आई थीं। उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में 'गूगली', 'सुपर रंगा', 'ब्रुस ली : द फाइटर' जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल की। 

फिल्मों के अलावा वह अपने स्टाइल स्टेटमेंट के कारण मैगजीन कवर्स का पसंदीदा चेहरा हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन