1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परदे से लेकर असली जिंदगी तक, पतियों के चलते परेशान रही है TV एक्ट्रेस श्वेता तिवारी

परदे से लेकर असली जिंदगी तक, पतियों के चलते परेशान रही है TV एक्ट्रेस श्वेता तिवारी

 Published : Aug 13, 2019 10:39 am IST,  Updated : Aug 13, 2019 11:39 am IST

श्वेता तिवारी की जिंदगी कसौटी में निभाए किरदार प्रेरणा की तरह है जिसे पति औऱ परिवार होने के बावजूद सुख और सकून नहीं मिल पाया।

shweta tiwari- India TV Hindi
shweta tiwari Image Source : GOOGLE

टीवी TV की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी Shweta Tiwari  आजकल अपने दूसरे पति अभिनव कोहली से अनबन और घरेलू हिंसा की खबरों के लेकर चर्चा में बनी हुई है। श्वेता और उनकी बड़ी  बेटी पलक तिवारी Palak Tiwari द्वारा लगाए घरेलू हिंसा के आरोप के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो श्वेता तिवारी का उनके पहले पति राजा चौधरी से तलाक भी घरेलू हिंसा के चलते हुआ था। पलक राजा और श्वेता की बेटी है।

कसौटी जिंदगी की के पहले पार्ट में प्रेरणा बनकर मशहूर हुई श्वेता तिवारी को सीरियल की तरह कभी पति की तरफ से सुखी और संतुष्ट परिवार का गिफ्ट नहीं मिल पाया। परदे पर भी वो अनुनाग के प्रेम के लिए तरसती रहीं औऱ फिर मिस्टर बजाज से शादी करने के बाद भी वो सुखी नहीं रह पाईं।

देखा जाए तो यही विडंबना श्वेता तिवारी की निजी जिंदगी में भी रही है। पहले पति राजा चौधरी से भी उनकी लव मैरिज थी लेकिन बेटी के जन्म के बाद राजा का उग्र व्यवहार और टोकाटोकी उन्हें परेशान करने लगी और मजबूरन उन्हें तलाक लेना पड़ा।

फिर उनकी जिंदगी में आए अभिनव कोहली। अभिनव कोहली उस वक्त बड़े ही शांत औऱ जिंदादिल इंसान लगे थे जब उन्होंने श्वेता को प्रपोज किया औऱ पलक को भी बेटी बनाने का प्रस्ताव रखा। श्वेता को अभिनव की शांत प्रवत्ति औऱ व्यवहार पसंद आया और उन्होंने शादी कर ली। इसके बाद उनके परिवार में बेटा भी आया रेयांश कोहली। 

लेकिन कई सालों बाद श्वेता फिर घरेलू हिंसा झेल रही हैं। कभी वो खुद अभिनव की क्रूरताओं का शिकार बनी तो कभी पलक अभिनव के निशाने पर आई। अगर यह मान लिया जाए कि सारे आरोपों में सच्चाई नहीं भी हो सकती लेकिन इतना तो तय है कि श्वेता और पलक अभिनव के सानिध्य में सकून महसूस नहीं कर रही होंगी। इसी बीच पलक ने इंस्टाग्राम पोस्ट करके अपने साथ हो रहे व्यवहार पर खुलासा किया है।

टीवी की दुनिया कितनी भी चकाचौंध क्यों न हो लेकिन इंसान सकून के पल चाहता है और इसलिए वो अपने जीवनसाथी से इन सकून के पलों की दरकार करता है। लेकिन श्वेता तिवारी दो दो शादियां करने के बाद भी अपनी निजी जिंदगी में सकून के पलों को तड़प रही हैं। उनकी जिंदगी कसौटी के उनके किरदार प्रेरणा से कितनी मिलती है जो पति बच्चे होने के बावजूद सकून और सुखी संसार के लिए तड़पती रहती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन