1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. श्वेता तिवारी की बेटी पलक लाइमलाइट से है दूर, लेकिन फैशन सेंस से देती हैं स्टार किड्स को कड़ी टक्कर

श्वेता तिवारी की बेटी पलक लाइमलाइट से है दूर, लेकिन फैशन सेंस से देती हैं स्टार किड्स को कड़ी टक्कर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 12, 2019 01:07 pm IST,  Updated : Aug 13, 2019 11:54 am IST

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भले की लाइमलाइट से दूर रहती हो। लेकिन अपनी फैशन सेंस से हर किसी को दीवाना बना रही हैं। देखें स्टाइलिश तस्वीरें।

Palak Tiwari, shweta tiwari- India TV Hindi
Palak Tiwari Image Source : INSTRAGRAM

फेमस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में छा गई है। उन्होंने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अभिनव ने बेटी पलक के साथ बदतमीजी और मारपीट की। श्वेता तिवारी के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है। साल 2007 में श्वेता तिवारी से अपने पहले पति राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाकर तलाक ले लिया था।

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भले की लाइमलाइट से दूर रहती हो। लेकिन अपनी फैशन सेंस से हर किसी को दीवाना बना रही हैं। लेकिन खबर आ रही है कि वह जल्द ही किसी सीरियल में डेब्यू करने वाली हैं।

पलक अभी तो लाइमलाइट से दूर है लेकिन इंस्टाग्राम में उनकी फॉलोवर्स की अच्छी खासी संख्या है। इंस्टाग्राम में वह काफी स्टाइलिश लुक में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिन्हें देखकर लगता है कि वास्तव में वह एक फैशन डीवा है।

TV एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हुईं घरेलू हिंसा का शिकार, बेटी के साथ बदतमीजी करता था पति

इस तस्वीर में पलक पिंक कलर का ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप और जींस पहले हुए नजर आ रही हैँ। इस लुक के साथ पलक ने लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया हैं।

पलक अधिकतर अपने फैशन सेंस हर किसी को इंप्रेस कर लेती हैं। अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए । इस लुक में वह किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं लग रही हैं।

कभी 96 किलो की थीं सारा अली खान, 24 साल की उम्र में इस वर्कआउट और डाइट प्लान से खुद को रखा है फिट

पलक अधिकतर वेस्टर्न लुक में  नजर आती हैं। वह अपने हर लुक से हर किसी को दीवाना बना देती हैं।

पलक हर एक तस्वीर में इस तरह नजर आती है कि जैसे वह किसी सेलेब्रिटी से खुद को कम नहीं समझती है। उनकी हर एक तस्वीर को आप देखते ही रह जाएंगे।

इस ब्लैक कलर के आउटफिट्स में पलक काफी खूबसूरत और स्टाइलिश समझ आ रही हैं।

श्वेता बच्चन ने अपनी शादी में पहना था 'सिमरी व्हाइट लहंगा', फोटो वायरल

पलक वेस्टर्न लुक में ही ग्लैमरस नजर नहीं आती है बल्कि ट्रेडिशनल अवतार में भी कहर बरपाती हुई नजर आती हैं।

इस रेड कलर के लहंगा चुनरी में वह काफी खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में भी वह अपनी मां श्वेता तिवारी के फैशन सेंस को भी मात देती नजर आ रही हैं। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल