1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. श्वेता बच्चन ने अपनी शादी में पहना था 'सिमरी व्हाइट लहंगा', फोटो वायरल

श्वेता बच्चन ने अपनी शादी में पहना था 'सिमरी व्हाइट लहंगा', फोटो वायरल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 11, 2019 07:01 pm IST,  Updated : Aug 11, 2019 07:13 pm IST

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की शादी राजकपूर की बेटी रितु नंदा के बेटे निखिल नंदा से 1997 में हुई थी।

श्वेता बच्चन- India TV Hindi
श्वेता बच्चन

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की शादी राजकपूर की बेटी रितु नंदा के बेटे निखिल नंदा से 1997 में हुई थी। श्वेता बच्चन औरनिखिल नंदा की शादी हुए काफी टाइम बित चुका है लेकिन आज भी श्वेता की शादी वाली फोटो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती है। जी हां ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। श्वेता बच्चन की एक पुरानी फोटो फेमस ड्रेस डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने शेयर की है। यह फोटो श्वेता की शादी और मेहंदी फंक्शन की है। इस फोटो में श्वेता व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं।

बता दें कि श्वेता ने 22 साल पहले बिजनेसमैन निखिल नंदा से शादी की थी, जिनके उनके दो बच्चे हैं। बेटी का नाम नव्या नवेली है जबकि बेटे का नाम अगस्त्य है।

श्वेता बच्चन
श्वेता बच्चन

श्वेता की इस फोटो को फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने शेयर किया है। साथ ही इस फोटो के साथ प्यारा सा कैप्शन लिखा गया है- इसमें लिखा है दुल्हन ने व्हाइल कलर का लहंगा पहना है वहीं दूसरी तरफ इस श्वेता ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि, इसमें दुल्हन कितनी बच्ची लग रही है। यह मेरा सबसे पसंदीदा ड्रेस है।

ये भी पढ़ें:

Indian Film Festival of Melbourne: मलाइका अरोड़ा के इस गाउन ने लूटी महफिल, जानिए क्या है खास

दिशा पाटनी की इस सेल्फी को देख यूजर्स हो गए काफी नाराज, कर डाला बुरी तरह ट्रोल

रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना गाने वाली महिला का हुआ मेकओवर, नए लुक में पहचानना हुआ मुश्किल 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल