1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुलवामा अटैक के CRPF शहीदों के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान सहित इन सितारों ने किया वीडियो शूट

पुलवामा अटैक के CRPF शहीदों के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान सहित इन सितारों ने किया वीडियो शूट

 Published : Aug 14, 2019 11:35 am IST,  Updated : Aug 14, 2019 11:35 am IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा अटैक में CRPF के जवानों में अपनी जान गवां दी थी। इन्हीं शहीदों के लिए एक वीडियो 'तू देश मेरा' तैयार किया जा रहा है। जिसमे शाहरुख खान ने भी वीडियो शूट किया।

Tu desh mera- India TV Hindi
Tu desh mera

साल 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा अटैक में CRPF के जवानों में अपनी जान गवां दी थी। इन्हीं शहीदों के लिए एक वीडियो 'तू देश मेरा' तैयार किया जा रहा है। जिसमें कई बॉलीवुड दिग्गज शामिल है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, आमिर खान, टाइगर श्रॉफ, रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन के बाद शाहरुख खान का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने अपने बिजी शेट्यूल से थोड़़ा समय निकालकर इस वीडियो को शूट किया है।

इस वीडियो में पूरे 14 बॉलीवुड स्टार्स को अप्रोच किया गया है। जिसमें अधिकतर एक्टर्स ने अपनी शूटिंग पूरी कर ली है। इस बारे में CRPF के डीआईजी मोसेस दिनाकरण ने कहा कि 'यह हमारे हीरो और शहीदों को श्रद्धांजलि है और विश्वास दिलाता है कि पूरा देश हमारे साथ एकजुटता के साथ खड़ा हुआ है। सिलेब्रिटीज का इसमें शामिल होना तारीफ के काबिल और दिल छू लेने वाला है।'

इस गाने को मुख्य तौर पर जावेद अली, जुबिन नौटियाल, शाबाब साबरी और कबीर सिंह ने गाया है। लेकिन शाहरुख खान सहित की स्टार्स ने अपनी आवाज भी इस खूबसूरत गाने पर दी है।

इस वीडियो का प्रो़क्शन हैप्पी प्रोशक्शन इंडिया कर रही है। इस गाने की अपनी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन इसका टीजर रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही माना जा रहा है कि इस गाने को सीआरपीएफ डे के मौके में शेड्यूल किया गया है।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन