Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Kasautii Zindagii Kay 2 Written Update, August 16, 2019: मिस्टर बजाज की बेटी कुकी को देख दंग रह जाएगी प्रेरणा की मां वीना!

Kasautii Zindagii Kay 2 Written Update, August 16, 2019: मिस्टर बजाज की बेटी कुकी को देख दंग रह जाएगी प्रेरणा की मां वीना!

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Aug 16, 2019 04:54 pm IST, Updated : Aug 16, 2019 05:03 pm IST

Kasautii Zindagii Kay 2 written update, August 16, 2019: 'कसौटी जिंदगी की 2' सीरियल में मिस्टर बजाज की मौसी और तन्वी का असली चेहरा सामने आ गया है और वो प्रेरणा के खिलाफ साजिश रचने के लिए उसकी मां वीना को ही मोहरा बनाने वाले हैं।

Kasautii Zindagii Kay 2- India TV Hindi
Kasautii Zindagii Kay 2

Kasautii Zindagii Kay 2 Written Update, August 16, 2019: 'कसौटी जिंदगी की 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) सीरियल में अब तक आपने देखा कि मिस्टर बजाज (करण सिंह ग्रोवर) की मौसी और उनकी गोद ली हुई बेटी तन्वी का असली चेहरा सामने आ गया है। दोनों प्रेरणा (एरिका फर्नांडिस) को मिस्टर बजाज की नज़रों से गिराने के लिए कुकी को स्टोर रूम में बंद कर देती हैं, जिस वजह से वह बेहोश हो जाती है। कुकी की ऐसी हालत देख मिस्टर बजाज प्रेरणा पर बहुत ज्यादा गुस्सा होता है, लेकिन मौसी और तन्वी की चाल उल्टी पड़ जाती है। मिस्टर बजाज और प्रेरणा एक-दूसरे से बात करते हैं और उनकी नाराजगी दूर हो जाती है। दूसरी तरफ प्रेरणा अपनी मां वीना के बाहर काम करने की वजह से परेशान है। मिस्टर बजाज उसकी और शिवानी की बातों को सुन लेते हैं और प्रेरणा को अपनी मां की मदद करने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं। 

अनुराग (पार्थ समथान) बिजनेस के सिलसिले में लंदन जाने की तैयारी करता है, लेकिन निवेदिता और तापुर उसके जाने से पहले राखी सेलिब्रेट करते हैं। दूसरी तरफ मोहिनी बासु-निवेदिता की मिस्टर बजाज की मौसी और तन्वी के बीच फिर से बहस होती है। तभी मौसी कुकी के बर्थडे पर प्रेरणा को सीढ़ियों से नीचे गिराने की साजिश रचती है, ताकि तन्वी और मिस्टर बजाज की शादी हो सके और उसकी पूरी प्रॉपर्टी पर कब्जा जमा सके। वहीं, मिस्टर बजाज, अनुराग के पिता मलॉय बासु से बेरुखी से बर्ताव करते है, जिसे देखकर प्रेरणा हैरान हो जाती है। वह कहती है कि बासु परिवार के लोगों से इस तरह व्यवहार ना करें।

16 अगस्त के एपिसोड में आप देखेंगे कि मिस्टर बजाज, प्रेरणा को समझाते हैं कि वह अपनी मां वीना की मदद करे, ताकि उनको इस उम्र में काम ना करना पड़े। यह देखकर प्रेरणा के मन में कई सवाल उठते हैं कि ऊपर से इतने कठोर दिखने वाले मिस्टर बजाज अंदर से उतने ही नर्म हैं, लेकिन वह दुनिया को ऊपरी चेहरा ही क्यों दिखाते हैं। वहीं, अनुराग लंदन में है और उसे प्रेरणा की याद आती है। वह प्रेरणा को कॉल करके कहता है कि वह उसे वापस पाकर रहेगा।

दूसरी तरफ कुकी की बर्थडे पार्टी की डेकोरेशन के लिए जिस कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता है, उसके साथ वीना भी 'बासु हाउस' आती है। वीना इस बात से अनजान होती है कि ये पार्टी मिस्टर बजाज की बेटी की है और अनुराग के घर पर मिस्टर बजाज ने कब्जा कर लिया है। प्रेरणा उसे पूरी बात बताती है तो वह फिर से मिस्टर बजाज और उसे खरी खोटी सुनाती है। प्रेरणा सोचती है कि मिस्टर बजाज ने यह सब कुछ जानबूझकर किया है, ताकि उसका और मां का अपमान कर सके। 

तन्वी, वीना और प्रेरणा को झगड़ते हुए देखकर हैरान रह जाती है। वह अपनी मां को बताती है कि वीना मिस्टर बजाज को पसंद नहीं करती है। तन्वी यह जानकर भी हैरान रह जाती है कि मिस्टर बजाज ने जानबूझकर उस कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिया और वीना को उस कॉन्ट्रैक्ट में शामिल करने की डील की। प्रेरणा भी यह सब देखकर दंग रह जाती है। वह मिस्टर बजाज से सवाल पूछती है और दोनों में झगड़ा होने लगता है। तन्वी और मौसी यह देखकर खुश हो जाते हैं और वीना मिस्टर बजाज को पसंद नहीं करती है। दोनों साजिश रचते हैं कि अब कुकी की जगह वीना को मोहरा बनाएंगे और मिस्टर बजाज व प्रेरणा के रिश्ते को तोड़ेंगे। 

वीना को पता चलता है कि मिस्टर बजाज की एक बेटी भी है और प्रेरणा उसकी मां है, तो उनके पैरों से जमीन खिसक जाती है। अनुराग की बहन निवेदिता वीना को खूब खरी-खोटी सुनाती है। दूसरी तरफ प्रेरणा कुकी को बर्थडे पार्टी के लिए तैयार करती है। यह देखकर तन्वी अंदर ही अंदर जल-भुन जाती है और खुद से कहती है कि वह जल्द ही प्रेरणा को इस घर से निकाल देगी। 

अगले एपिसोड में देखेंगे कि वीना प्रेरणा से कहती है कि अगर उसका बस चलता तो वह कभी मिस्टर बजाज से उसकी शादी नहीं होने देती। दूसरी तरफ मौसी और तन्वी मिलकर प्रेरणा के खिलाफ साजिश रचते हैं। कुकी की केक कटिंग के दौरान मौसी झूमर की रस्सी काट देती है, जो मिस्टर बजाज पर आकर गिरती है और उनके सिर पर गंभीर चोट लग जाती है। इसका इल्जाम वीना पर लगता है। अब देखना होगा कि क्या मौसी और तन्वी का सच सामने आ पाएगा या फिर प्रेरणा और मिस्टर बजाज का रिश्ता खत्म हो जाएगा! 

Also Read:

Ye Rishta kya Kahalata Hai Updates: अब खुलेगी कायरव की सच्चाई, कार्तिक करेगा वेदिका से शादी

श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने तोड़ी चुप्पी, खुद पर लगे आरोप पर दिया जवाब

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement