1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mission Mangal Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म ने की शानदार ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Mission Mangal Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म ने की शानदार ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने करोड़

 Published : Aug 16, 2019 11:16 am IST,  Updated : Aug 16, 2019 12:41 pm IST

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने ओपनिंग डे में इतने करोड़ की कमाई की है।

Mission Mangal- India TV Hindi
Mission Mangal Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल(Mission Mnangal) 15 अगस्त को रिलीज हुई है। भारत के मंगल पर जाने की कहानी सभी को काफी पसंद आ रही है। मिशन मंगल में अक्षय के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ती कुल्हारी, नित्या मेनन अहम भूमिका निभाती नजर आई हैं। फिल्म का पहले दिन का  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। इस फिल्म ने अक्षय कुमार की 15 अगस्त पर रिलीज हुईं तब तक की फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई की है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके मिशन मंगल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया- स्वंतत्रता दिवस पर फिल्म ने शानदार ओपनिंग की है। यह अक्षय कुमार की अब तक पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म ने भारत में 29.16 करोड़ की कमाई की है।

Mission Mangal Movie Review:

बॉलीवुड में आजकल बायोपिक या तो सच्ची घटनाओं पर फिल्में बनाने का चलन चल रहा है। 15 अगस्त के मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल रिलीज हुई है। फिल्म में भारत के मंगल ग्रह पर पहुंचने का सफर दिखाया गया है कि कैसे इसरो के वैज्ञानिक इस मिशन को सफल बनाते हैं। अक्षय के साथ इस फिल्म में उनकी लेडी गैंग दिखाई गई है जो अपने अनोखे दिमाग और स्टाइल से इस मिशन को सफल बनाती है। अक्षय के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन, शर्मन जोशी और एच जी दत्तारेया अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म को जगन शक्ति ने डायरेक्ट किया है।

Also Read:

मशहूर सिंगर मोहम्मद ज़हुर खय्याम की हालत नाजुक, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती

सैफ अली खान की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' के सारे एपिसोड्स तमिल रॉकर्स ने किए लीक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन