1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर मोहम्मद खय्याम की हालत नाजुक, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती

मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर मोहम्मद खय्याम की हालत नाजुक, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती

 Published : Aug 16, 2019 10:55 am IST,  Updated : Aug 16, 2019 11:23 am IST

मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर मोहम्मद खय्याम मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबीयत पिछले कई दिनों से ठीक नहीं चल रही हैं।

mohammed zahur khayyam- India TV Hindi
mohammed zahur khayyam

मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर मोहम्मद ज़हुर खय्याम की तबीयत काफी दिनों से सही नहीं चल रही है। फेफड़ों में इंफेक्शन की वजह से उन्हें मुंबई के एक अस्तपाल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टर्स ने उनकी हालात नाजुक बताई है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने खय्याम की हालत नाजुक बताई है। एएनआई ने ट्वीट करके खय्याम की तबीयत के बारे में बताया है। 92 साल के खय्याम को बीते रविवार मुंबई के अस्पताल में एडमिट कराया था। उस समय वह आईसीयू में थी। तभी से डॉक्टर्स उनके इलाज मं लगे हुए हैं।

खय्याम ने 17 साल की उम्र में लुधियाना से अपने संगीत के करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड में 1953 में आई फिल्म फुटपाथ से शुरूआत की थी। इसके साथ उन्होंने बॉलीवुड में कई गाने बनाए। वह शोला और शबनम, आखिरी खत, कभी-कभी, त्रिशूल जैसी कई फिल्मों में धुनें दे चुके हैं।

खय्याम को 2007 में संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड और 2011 में पद्म भूषण से नवाजा गया था।

Also Read:

Birthday Special: सैफ अली खान ने अमृता सिंह को पहली डेट पर ही कर लिया था Kiss, जानिए प्यारी सी लव स्टोरी

सैफ अली खान की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' के सारे एपिसोड्स तमिल रॉकर्स ने किए लीक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन