1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: सैफ अली खान ने अमृता सिंह को पहली डेट पर ही कर लिया था Kiss, जानिए प्यारी सी लव स्टोरी

Birthday Special: सैफ अली खान ने अमृता सिंह को पहली डेट पर ही कर लिया था Kiss, जानिए प्यारी सी लव स्टोरी

 Written By: Diksha Chhabra
 Published : Aug 16, 2019 09:04 am IST,  Updated : Aug 16, 2019 10:11 am IST

सैफ अली खान ने अपने से उम्र में 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की थी। जानिए उनके बर्थ डे पर प्यारी सी लव स्टोरी।

Saif ali khan birthday special- India TV Hindi
Saif ali khan birthday special

Birthday Special: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान(Saif Ali khan) आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे है। सैफ अली खान का जन्म 16 अगस्त 1970 को मुंबई में हुआ था। सैफ बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मीला टैगोर और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नवाब पटौदी के बेटे हैं। 'परम्परा' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले सैफ की हाल ही में वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स रिलीज हुई है। सैफ की लव स्टोरी काफी अनोखी है। उन्होंने अपने से उम्र में 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की थी। मगर यह रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया।

सैफ अली खान ने 1991 में अमृता सिंह से शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म 'ये दिल्लगी' के सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों को प्यार हो गया है और इस जोड़े ने शादी करने का फैसला किया। सैफ और अमृता की शादी पटौदी परिवार को पसंद नहीं आई मगर सैफ ने उनकी कोई परवाह नहीं की।

सैफ अली खान और अमृता सिंह सिमी ग्रेवाल के चैट शो में गए थे। जहां अमृता ने बताया- जब सैफ उनसे पहली बार उनके घर मिलने गए थे तो अमृता बिना मेकअप के थी, साथ ही उन्होंने बताया-सैफ ने पहली डेट पर अमृता को किस कर लिया था।

सैफ और अमृता के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान हैं। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच दूरियां आने लगीं और 2004 में दोनों अलग हो गए।

अमृता से तलाक के बाद सैफ और करीना कपूर की 2012 में शादी हो गई।  करीना और सैफ ओमकारा और टशन फिल्म के दौरान करीब आ गए थे। दोनों 5 साल लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे जिसके बाद शादी कर ली। करीना और सैफ का बेटा तैमूर भी है।

Also Read:

Happy Birthday Manisha Koirala: खून से लिखकर लव लेटर भेजते थे फैंस, बेहतरीन डांसर भी हैं मनीषा कोइराला

Sacred games 2 दर्शकों को नहीं आ रहा है पसंद, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं मीम्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन