नई दिल्ली: सलमान खान की होस्टिंग वाला रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 10वां सीजन शुरु होने जा रहा है। पिछले दिनों शो के प्रोमो जारी होने के बाद से दर्शकों में इसे देखने के लिए उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। इस बार का शो पिछले सभी सीजन से काफी अलग है, इस बार शो में फिल्मी हस्तियों के अलावा आम लोग भी नजर आएंगे। इसके अलावा खास बात यह है कि सलमान ने शो जीतने का राज भी खोल दिया है। उन्होंने बिग बॉस का विजेता बनने के लिए सभी प्रतिभागियों के लिए एक सलाह दी है।
इसे भी पढ़े:-
उन्होंने बताया कि अगर आप शो जीतना चाहते हैं तो इसके लिए किसी भी तरह की कोई रणनीति न बनाए सिर्फ इमानदार रहिए। सलमान ने एक बयान में कहा, "बिग बॉस के घर में किसी भी तरह की रणनीति काम नहीं आती। यह एक खाली स्लेट जैसा है जहां हर प्रतिभागी को अपना रास्ता खुद बनाना है।"
साथ ही उन्होंने बताया कि, "यहां सभी प्रतिभागी 24x7 कैमरों की नजरों में रहेंगे। हर कंटेस्टेंट पर नजरें रहेंगी। तो अगर वह कुछ भी झूठ बोलते हैं या बनावटी बनने की कोशिश करते हैं तो वह आसानी ने पकड़े जाएंगे। इसलिए यहां इमानदार और सच्चे बने रहिए।"
कलर्स चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले इस शो में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब बिग बॉस के दरवाजे आम आदमी के लिए भी खुल रहे हैं। जो अभिनय जगत के सितारों के साथ प्रतिभागी के तौर पर एक ही घर में रह सकेंगे। दर्सकों के लिए यह देखना काफी रोचक होगा कि इंडस्ट्री से जुड़ सेलेब्रिटी और एक आम आदमी किस में जब साथ एक छत में नीचे रहते हैं तो उनके बीच किस तरह के मनमुटाव होते हैं।
Latest Bollywood News