A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों अभिनेता नागा चैतन्य को मंगेतर ने दी थी राखी बांधने की धमकी?

आखिर क्यों अभिनेता नागा चैतन्य को मंगेतर ने दी थी राखी बांधने की धमकी?

जल्द शादी के रिश्ते में बंधने वाले अभिनेता नागा चैतन्य ने हाल ही में एक प्रेस मीट के दौरान बताया कि उनकी मंगेतर ने उन्हें राखी बांधने की धमकी दी थी।

nagarjun- India TV Hindi
naga chaitanay samntha

नई दिल्ली: अपनी मंगेतर समांथा रुथ के साथ जल्द शादी के रिश्ते में बंधने वाले अभिनेता नागा चैतन्य ने हाल ही में एक प्रेस मीट के दौरान बताया कि वो किस तरह सामंथा के प्यार में पड़े थे। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म के सेट पर हमारा प्यार शुरू हुआ और किस तरह सामंथा ने एक बार राखी बांधने की धमकी दी थी।

तेलुगु अभिनेता नागा चैतन्य ने बताया है कि उनकी मंगेतर समांथा रुथ प्रभु ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उन्होंने अपने माता-पिता को उनके रिश्ते के बारे में नहीं बताया तो वह उन्हें राखी बांध देंगी। उन्होंने कहा, "सामंथा के मुंह से ये बात सुनकर मैं हैरान रह गया। मैंने उसके तुरंत बाद अपने माता-पिता को हमारे प्यार के बारे में बता दिया।"

हाल ही में इस जोड़े ने सगाई की है, अगले महीने दोनों शादी करने वाले हैं।

बता दें, साल 1992 में चैतन्य के पिता नागार्जुन ने अमला से दूसरी शादी कर ली थी। चैतन्य अपने पिता नागार्जुन के साथ ही रहते हैं। हालांकि दोनों की शादी उनकी मां लक्ष्मी और ममेरे भाई राणा दग्गूबाती के देख-रेख में हो रही है।

आपको बता दें, नागार्जुन ने निर्देशक राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म शिवा में काम किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था।

चैतन्य और सामंथा की शादी में साउथ इंडियन एक्टर्स के अलावा बॉलीवुड और राजनीति के जाने-माने लोग शामिल हो सकते हैं।

Latest Bollywood News