1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नागार्जुन के बेटे को फिल्मों में पेश करेंगे रजनीकांत

नागार्जुन के बेटे को फिल्मों में पेश करेंगे रजनीकांत

 Written By: IANS
 Published : Sep 28, 2015 11:00 pm IST,  Updated : Sep 28, 2015 11:17 pm IST

चेन्नई: अगर खबरों पर यकीन किया जाए तो सुपरस्टार रजनीकांत अगले महीने की शुरुआत में तेलुगू स्टार अक्कीनेनी नागार्जुन के बेटे अखिल को तमिल फिल्म उद्योग में पेश करेंगे। अखिल के नाम पर ही उसकी

नागार्जुन के बेटे को...- India TV Hindi
नागार्जुन के बेटे को फिल्मों में पेश करेंगे रजनीकांत

चेन्नई: अगर खबरों पर यकीन किया जाए तो सुपरस्टार रजनीकांत अगले महीने की शुरुआत में तेलुगू स्टार अक्कीनेनी नागार्जुन के बेटे अखिल को तमिल फिल्म उद्योग में पेश करेंगे। अखिल के नाम पर ही उसकी तेलुगू फिल्म 'अखिल' अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में पर्दे पर आएगी। इसे तमिल में भी डब और रिलीज किया जाएगा।

उनकी इस फिल्म का टीजर बॉलीवुड दबंग सलमान खान ने नागार्जुन के जन्मदिन के मौके  पर लांच किया था।

इसे भी पढ़े:- सलमान खान ने रिलीज किया नागार्जुन के बेटे की फिल्म 'अखिल' का टीजर

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "निर्माता सी कल्याण ने फिल्म के तमिल संस्करण के अधिकार ले लिए हैं। वे अखिल को फिल्म उद्योग में आधिकारिक तौर पर लाने के लिए एक समारोह के आयोजन की योजना बना रहे हैं। इस खास मौके के लिए रजनीकांत को आमंत्रित किया गया है।"

सूत्र के मुताबिक रजनीकांत अभी अपनी तमिल फिल्म 'काबली' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने फिलहाल समारोह में शिरकत की स्वीकृति नहीं दी है।

वी.वी. विनायक निर्देशित 'अखिल' में प्रख्यात अभिनेता दिलीप कुमार की पौत्र-भतीजी सायेशा भी शामिल हैं।

फिल्म के टीजर में अक्किनेनी को स्टंट करते हुए देखा जा रहा है उन्हें देख कर लग रहा है कि वह भी अपने पिता के नक्शे कदमों पर चलने वाले है। उनमें भी अपने पिता जैसा ही स्टाइल नजर आ रहा है।

अगली स्लाइड में देखें 'अखिल' का टीजर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन