समीरा रेड्डी दूसरी बार बनने वाली हैं मां, सामने आईं गोद भराई की तस्वीरें
हाल में ही समीरा के बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। जिसमें वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं।


बेबी शावर की फोटो शेयर करते हुए समीरा ने लिखा- हंसी और मुस्कान मुझे जीवन भर खुश रखने के लिए काफी है! माई गॉड।
आपको बता दें कि समीरा रेड्डी जुलाई में बच्चे को जन्म देगी। हाल में ही समीरा ने सोशल मीडिया में बेबीमून की तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें वह संदर के किनारे बेबी बंप फ्लॉंट करती हुई नजर आईं थी।
आपको बता दें, समीरा रेड्डी ने 21 जनवरी 2014 को बिजनेसमैन अक्षय वरडे से शादी की थी। 25 मई 2015 को समीरा ने पहले बच्चे को जन्म दिया था। जो कि बेटा है।
समीरा रेड्डी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह तेज, दे दना दन, मैंने दिल तुझको दिया, रेस, डरना मना जैसी कई फिल्मों में दिख चुकी हैं।