A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पिता सुनील दत्त का किरदार निभाना चाहते थे संजय दत्त!

पिता सुनील दत्त का किरदार निभाना चाहते थे संजय दत्त!

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही बॉलीवुड अभिनेता सुनील दत्त की बायोपिक पिछले काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर, संजी बाबा के किरदारो को पर्दे पर उतारते हुए नजर आएंगे...

sanjay dutt- India TV Hindi
sanjay dutt

नई दिल्ली: राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक पिछले काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर, संजू बाबा के किरदारो को पर्दे पर उतारते हुए नजर आएंगे। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर संजय दत्त ने एक खास बात बताई है। शायद कोई इस बारे में जानता होगा कि संजय दत्त खुद भी इस फिल्म में काम करना चाहते थे। दरअसल फिल्म में वह अपने पिता सुनील दत्त का किरदार निभाना चाहते थे, यानी फिल्म में वह रणबीर के पिता की भूमिका में अदा करना चाहते थे।

इसे भी पढ़े:-

लेकिन उन्हें अपने इस विचार को इसलिए दबाना पड़ा, क्योंकि पर्दे पर अजीब दिखाई देता। हालांकि वह इस बात को भी बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि उनसे बेहतर उनके पिता की बारीकियों को और कोई नहीं जानता।

संजय दत्त पिता सुनील दत्त के बेहद करीब थे। उन्होंने अपने पिता की जिंदगी में आए हर उतार-चढ़ाव को काफी नजदीक से देखा है। लेकिन उन्होंने बिना किसी को कुछ बताए अपना यह विचार छोड़ दिया। इतना ही नहीं उन्होंने राजू हिरानी को इस बात की भी आजादी की वह दिवंगत अभिनेता के किरदार के लिए अपनी मर्जी से कोई भी अभिनेता चुन सकते हैं।

Latest Bollywood News