1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब सूरज की रोशनी के लिए भी तरस गए थे राणा डग्गुबती

...जब सूरज की रोशनी के लिए भी तरस गए थे राणा डग्गुबती

 Published : Feb 08, 2017 11:46 am IST,  Updated : Feb 08, 2017 12:00 pm IST

‘बाहुबली’ से चर्चा में आए अभिनेता राणा दग्गुबती पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी तेलुगू-हिंदी फिल्म 'गाजी' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में राणा ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई कुछ खास चीजों का खुलासा किया है...

daggubati- India TV Hindi
daggubati

चेन्नई: फिल्म ‘बाहुबली’ से चर्चा में आए अभिनेता राणा दग्गुबती पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी तेलुगू-हिंदी फिल्म 'गाजी' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में राणा ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई कुछ खास चीजों का खुलासा किया है। राणा डग्गुबाती का कहना है कि 'गाजी' के लिए पानी के अंदर लगातार शूटिंग करने के दौरान वह सूरज की रोशनी देखने के लिए तरस गए थे। यह फिल्म पाकिस्तानी पनडुब्बी 'पीएनएस गाजी' के 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के दौरान रहस्यमय ढंग से डूबने की कहानी है।

इसे भी पढ़े:-

राणा ने कहा, "इस फिल्म की शूटिंग के 18वें दिन मैं सूरज की रोशनी के लिए जैसे तड़प रहा था। जब कई दिनों तक आपके चेहरे पर सूरज की रोशनी नहीं पड़ती या आप एक माह तक इसी प्रकार की स्थिति में रहते हैं, तो ऐस में पानी की सतह पर आना आपके लिए आजादी पाने जैसा होता है।" इस फिल्म में राणा को लेफ्टिनेंट अर्जुन वर्मा का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।

पनडुब्बी में 18 दिन तक पानी के अंदर शूटिंग करने के अनुभव के बारे में राणा ने कहा, "नौसेना के जवानों में बेहद धैर्य और हौसला होता है, क्योंकि वे अपना जीवन पानी में कई दिनों तक अंदर रहकर बिताते हैं।"

संकल्प द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तापसी पन्नू, अतुल कुलकर्णी और के. के. मेनन भी मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म आंशिक रूप से निर्देशक की लिखी किताब 'ब्लू फिश' पर आधारित है।

इस फिल्म में भारतीय नौसेना की पनडुब्बी एस-21 के नौसेना अधिकारी और उनकी टीम के 18 दिनों तक पानी के अंदर रहने की कहानी को खूबसूरती के साथ दिखाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म में नासर और दिवंगत अभिनेता ओम पुरी भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन