1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहली बार आलिया संग रोमांस करते दिखेगे रणवीर सिंह

पहली बार आलिया संग रोमांस करते दिखेगे रणवीर सिंह

 Published : Feb 08, 2017 03:39 pm IST,  Updated : Feb 08, 2017 03:50 pm IST

रणवीर सिहं इन दिनों निर्देशक जोया अख्तर की आगामी फिल्म 'गुल्ली ब्वॉय' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में दर्शकों को एक नई जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म में जहां एक तरफ रणवीर सिंह मुख्य अभिनेता के रूप में नजर आएंगे वहीं...

ranveer and alia- India TV Hindi
ranveer and alia

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिहं इन दिनों निर्देशक जोया अख्तर की आगामी फिल्म 'गुल्ली ब्वॉय' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में दर्शकों को एक नई जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म में जहां एक तरफ रणवीर सिंह मुख्य अभिनेता के रूप में नजर आएंगे, वहीं उनके साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर अभिनेत्री आलिया भट्ट दिखाए देंगी। फिल्म के लिए इन दोनों की जोड़ी को फाइनल कर दिया गया है।

इसे भी पढ़े:-

इस फिल्म में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब रणवीर और आलिया की साथ में किसी फिल्म में काम करने जा रही है। वैसे इन दोनों को इससे पहले 'मेक माई ट्रिप' की काफी ऐड में देखा जा चुका है।

बता दें कि पहले इससे पहले ऐसी भी खबरें आ रही थीं कि रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इन दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं। फरहान अखतर और रितेश सिद्धवानी की 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' द्वारा प्रड्यूस की जा रही इस फिल्म को जोया को-प्रड्यूस भी कर रही हैं।

रणवीर सिंह को पिछली बार फिल्म 'बेफिक्रे' में वाणी कपूर के साथ पहली बार काम करते हुए देखा गया था। हालांकि दर्शकों ने इनकी जोड़ी को खास पसंद नहीं किया। अब देखना यह है कि आलिया के साथ रणवीर की जोड़ी को कितना सराहा जाता है।

फिलहाल आलिया अपनी आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर वरुण धवन के साथ रोमांस करती हुई दिखाई दे रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन