1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. समलैंगिकता पर आधारित है 'Starring Ranbir & Hrithik'

समलैंगिकता पर आधारित है 'Starring Ranbir & Hrithik'

रितिक रोशन और रणबीर कपूर से तो हर कोई वकिफ होगा ही। हाल ही में इन दोनों के नामों को इस्तेमाल करते हुए एक फिल्म बनाई गई है। संजय नाग की समलैंगिकता पर आधारित हालिया फिल्म...

ranbir- India TV Hindi
ranbir

बुसान: बॉलीवुड अभिनेताओं रितिक रोशन और रणबीर कपूर से तो हर कोई वकिफ होगा ही। हाल ही में इन दोनों के नामों को इस्तेमाल करते हुए एक फिल्म बनाई गई है। संजय नाग की समलैंगिकता पर आधारित हालिया फिल्म 'स्टारिंग रणबीर एंड रितिक' में इन दोनों का नाम दो चरित्रों के लिए इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में अभिनेताओं के उपनाम का इस्तेमाल नहीं हुआ है। एक वेबसाइट ने नाग के हवाले से बताया, "वे दो चरित्र है जो अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें रणबीर कपूर और रितिक रोशन के नाम से नहीं पुकारा जाता है, बस लोग ऐसा समझ रहे हैं। फिल्म में दोनों बस रणबीर और रितिक हैं।"

इसे भी पढ़े:-

फिल्म दो महिलाओं के जबरदस्त प्रेम कहानी के बारे में है। नाग हिंदी और अंग्रेजी में बनने वाली फिल्म के लिए बुसान के एशियन प्रोजेक्ट मार्केट में सह-निर्माताओं और वित्तीय व्यवस्था की तलाश में हैं। फिल्म का बजट 375,000 डॉलर है, जिसमें से 10,000 डॉलर की रकम भारत की बंटी टॉकीज ने दिया है।

नाग ने कुछ जाने-माने कलाकारों से फिल्म में काम करने के लिए संपर्क किया है, लेकिन अभी तक कोई अनुबंध नहीं हुआ है। नाग 2017 के अंत तक उत्तर भारत में प्रिसिंपल फोटोग्राफी करना शुरू कर देंगे।

Latest Bollywood News