1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मोहनजो दाड़ो' के फ्लॉप पर भड़के रितिक-आशुतोष, भेजे भद्दे मैसेज!

'मोहनजो दाड़ो' के फ्लॉप पर भड़के रितिक-आशुतोष, भेजे भद्दे मैसेज!

 Published : Aug 25, 2016 12:02 pm IST,  Updated : Aug 25, 2016 12:04 pm IST

रितिक रोशन के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मोहनजो दाड़ो' बॉक्सऑफिस पर काफी निराशाजनक साबित रही है। इस कारण फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर और रितिक बेहद परेशान हैं।

hrithik- India TV Hindi
hrithik

नई दिल्ली: रितिक रोशन के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मोहनजो दाड़ो' बॉक्सऑफिस पर काफी निराशाजनक साबित रही है। इस कारण फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर और रितिक बेहद परेशान हैं। खबरों के अनुसार फिल्म की असफलता के कारण दोनों के बीच झगड़ा बढ़ने लगा है। जब फिल्म का ट्रेलर और इसके गाने रिलीज किए गए थे तो दर्शकों में इसे देखने के लिए उत्सुकता जाग गई थी। लोग इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे थे। लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद रितिक और आशुतोष दोनों ही सोशल मीडिया पर मज़ाक का विषय बन गए थे।

इसे भी पढ़े;-

खबरों के अनुसार फिल्म के निराशाजनत प्रदर्शन के कारण रितिक इतने नाराज़ है कि उन्होंने गुस्से में भद्दी भाषा का इस्तेमाल करते हुए आशुतोष को एक मैसेज भेजकर उन्हें फिल्म के फ्लॉप होने के जिम्मेदार ठहराया। आशुतोष को उनका यह मैसेज बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने भी इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हुए रितिक को जवाब दिया।

यह फिल्म करीब 150 करोड़ रुपए के भारी बजट में बनी है और फिल्म अब तक अपनी लागत भी वसूल नहीं कर पाई है। साथ ही फिल्म को लेकर चारों तरफ आलोचनाएं भी हो रही हैं। वैसे रितिक और आशुतोष को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब फिल्म के फ्लॉप होने के बाद दोनों एक दूसरे को इसकी वजह बता रहे हैं।

फिल्म में रितिक के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी मुख्य किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की है।

फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इसी के साथ अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' भी रिलीज हुई थी। हालांकि उनकी फिल्म को रितिक की 'मोहनजो दाड़ो' से ज्यादा प्रशंसा हासिल हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन