1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मोहनजोदड़ो' ने पहले ही दिन में 9 करोड़ की कमाई की

'मोहनजोदड़ो' ने पहले ही दिन में 9 करोड़ की कमाई की

 Written By: IANS
 Published : Aug 13, 2016 05:49 pm IST,  Updated : Aug 13, 2016 05:50 pm IST

मुंबई: बॅालीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म 'मोहनजोदड़ो' की कमाई अपने पहले दिन 9 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है।

hrithik roshan- India TV Hindi
hrithik roshan

मुंबई: बॅालीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म 'मोहनजोदड़ो' की कमाई अपने पहले दिन 9 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। फिल्म निर्माताओं द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि फिल्म ने शुक्रवार को भारत में 8.87 करोड़ रुपये की कमाई की है।

इसे भी पढ़े:-

'मोहनजोदड़ो' ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 10 लाख डॉलर की कमाई की है। आशुतोष गोवारीकर निर्देशन फिल्म ने 472,000 डॉलर की कमाई की है, जबकि उत्तरी अमेरिका में फिल्म ने करीब 250,000 डॉलर कमाए हैं।

फिल्म आशुतोष गोवारीकर द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित है। उल्लेखनीय है कि 2008 में फिल्म 'जोधा अकबर' के बाद ऋतिक ने गोवारीकर के साथ दूसरी बार काम किया है। 'मोहनजोदड़ो' शुक्रवार को रिलीज हुई। इसमें पूजा हेगड़े और कबीर बेदी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन