1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मोहनजोदड़ो' में फराह खान ने ऋतिक को सराहा

'मोहनजोदड़ो' में फराह खान ने ऋतिक को सराहा

 Published : Aug 13, 2016 04:25 pm IST,  Updated : Aug 13, 2016 04:25 pm IST

फिल्मकार फराह खान ने फिल्म 'मोहनजोदड़ो' में अभिनेता ऋतिक रोशन के अभिनय की प्रशंसा की।

 farah khan- India TV Hindi
farah khan

मुंबई: फराह खान बॉलीवुड की एक प्रसिद्ध नृत्य निर्देशिका और फिल्म निर्देशिका है। फराह ने आज तक 80 से अधिक फिल्मों में नृत्य निर्देशन किया है। फिल्मकार फराह खान ने फिल्म 'मोहनजोदड़ो' में अभिनेता ऋतिक रोशन के अभिनय की प्रशंसा की।

इसे भी पढ़े:-

ऋतिक रोशन के काम को शुद्ध और गंभीर करार देते हुए फराह ने ट्विटर पर लिखा, "ऋतिक जब आप गंभीरता से प्रस्तुति देते हैं तो यह लोगों के दिलों को एहसास कराता है। 'मोहनजोदड़ो' में आप काफी पसंद आए।" फिल्म आशुतोष गोवारीकर द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित है।

उल्लेखनीय है कि 2008 में फिल्म 'जोधा अकबर' के बाद ऋतिक गोवारीकर के साथ दूसरी बार काम कर रहे हैं। 'मोहनजोदड़ो' शुक्रवार को रिलीज हुई। इसमें पूजा हेगड़े और कबीर बेदी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन