1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस फिल्म में किसी बड़े सितारे के साथ काम नहीं करना चाहतीं फराह खान

इस फिल्म में किसी बड़े सितारे के साथ काम नहीं करना चाहतीं फराह खान

 Published : Aug 03, 2016 08:59 pm IST,  Updated : Aug 03, 2016 08:59 pm IST

मशहूर नृत्य निर्देशक और फिल्म निर्देशक फराह खान की फिल्मों में अब तक हम कई बड़े सितारों में अभिनय करते हुए देखते आए हैं। लेकिन अब खबर आई है कि फराह की अगली फिल्म में कोई स्टार देखने को नहीं मिलेगा।

farah- India TV Hindi
farah

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर नृत्य निर्देशक और फिल्म निर्देशक फराह खान की फिल्मों में अब तक हम कई बड़े सितारों में अभिनय करते हुए देखते आए हैं। लेकिन अब खबर आई है कि फराह की अगली फिल्म में कोई स्टार देखने को नहीं मिलेगा। हाल ही में फराह खान ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म लड़कियों पर केंद्रित होगी और उसमें कोई मशहूर स्टार नहीं होगा। फराह ने बताया, "मैने एक पटकथा लिखी है और इस बार यह छोटी है और इसमें कोई स्टार शामिल नहीं है। यह दो लड़कियों पर आधारित है। मैने इसमें किसी बड़े स्टार को शामिल नहीं किया है।"

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने कहा, "मेरे लिए किसी 100 करोड़ के बजट वाली फिल्म को बनाना आसान था, लेकिन 20 करोड़ के बजट वाली फिल्म में समय लग रहा है क्योंकि इसमें कोई स्टार शामिल नहीं है।" फराह 'मैं हूं ना', 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी बड़े बजट और बड़े स्टार्स वाली फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी इस फिल्म में नवोदित कलाकार होंगे, उन्होंने कहा, "नहीं, यह नवोदित कलाकारों को लेकर नहीं बन रही, तब मुझे 20 करोड़ भी नहीं मिलेंगे। यह लड़कियों पर केंद्रित फिल्म है।"

फराह का कहना है कि बड़े स्टार्स को लेकर फिल्म बनाना आसान है। ऐसी फिल्म के विषय पर आपको कम काम करना पड़ता है क्योंकि फिल्म में बड़ा स्टार होता है। उन्होंने कहा, "स्टार्स फिल्म को आसानी से सफल बना देते हैं। अन्यथा सभी आपकी पटकथा पर 100 सवाल खड़े कर देते हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन