1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक नहीं दो-दो बार बॉक्सऑफिस पर होगी शाहरुख और रितिक की टक्कर

एक नहीं दो-दो बार बॉक्सऑफिस पर होगी शाहरुख और रितिक की टक्कर

 Published : Sep 15, 2016 07:53 pm IST,  Updated : Sep 15, 2016 07:53 pm IST

इन दिनों फिल्मों का आपस में क्लैश होना आम बात हो गई है। इस वजह से बॉक्सऑफिल पर दोनों ही फिल्मों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। बॉलीवुड में जहां बॉक्स-ऑफिस पर शाहरुख खान की ‘रईस’ और रितिक रोशन की ‘काबिल’ के आगामी मुकाबले की चर्चा गर्म है, वहीं...

rs- India TV Hindi
rs

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों फिल्मों का आपस में क्लैश होना आम बात हो गई है। इस वजह से बॉक्सऑफिल पर दोनों ही फिल्मों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। बॉलीवुड में जहां बॉक्स-ऑफिस पर शाहरुख खान की ‘रईस’ और रितिक रोशन की ‘काबिल’ के आगामी मुकाबले की चर्चा गर्म है, वहीं किंग खान और रितिक बॉक्स-ऑफिस पर एक और लड़ाई के लिए तैयार हो रहे हैं। शाहरुख की एक नई फिल्म और रितिक की ‘कृष-4’ वर्ष 2018 में क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं।

इसे भी पढ़े:-

फिल्मकार राकेश रोशन अपनी सुपरहीरो श्रृंखला की चौथी कड़ी बनाने के लिए तैयार हैं। शाहरुख की फिल्म का नाम अभी बताया नहीं गया है। इसके निर्देशक आनंद एल राय हैं। यहां जारी एक प्रेस विज्ञाप्ति में कहा गया कि रोशन के मन में पहले से फिल्म बनाने का विचार था। वह इस पर काम करेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरु होगी और यह वर्ष 2018 में क्रिसमस पर प्रदर्शित होगी।

हालांकि शाहरुख की निर्माण कंपनी रेड चिलीज ने पहले ट्वीट किया था, “आनंद एल राय और शाहरुख के साथ हमारी फिल्म की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं। रिलीज डेट 21 दिसंबर 2018 है और नाम जल्दी ही बताया जाएगा।“

राकेश रोशन को ‘कृष-4’ का ख्याल उस समय आया जब उनकी पत्नी ने उन्हें भगवान गणेश की एक तस्वीर दिखाई, जिसमें भगवान गणेश के चेहरे पर ‘कृष’ का चेहरा लगा था। राकेश रोशन ने कहा, “जब मेरी पत्नी ने बप्पा की कृष के रूप में तस्वीर दिखाई तो इससे मेरा यह विश्वास पक्का हो गया कि हमारा असली सुपरहीरो कृष ही है। इससे चौथी कड़ी बनाने के प्रति मेरा विश्वास बढ़ा और मुझे प्रेरणा मिली।“

उन्होंने कहा, “गणेश को शुभ शुरुआतों का भगवान भी कहा जाता है। मुझे लगता है कि यह घटना उनका यह कहने का तरीका था कि ‘कृष- 4’ के लिए हमारे पास उनका आशीर्वाद है।“ हाल ही में रितिक ने ट्विटर पर घोषणा की, “कृष 4 के लिए गणपति का आशीर्वाद। उम्मीद है कि सभी लोग त्योहार का आनंद उठा रहे हैं। आप सभी को प्यार।“ रितिक की ‘काबिल’ और शाहरुख की ‘रईस’ अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर आ रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन