'संजू' का मेकिंग वीडियो हुआ वायरल, इस तरह रणबीर कपूर बन गए संजय दत्त
संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘संजू’ बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रही है। फिल्म में रणबीर कपूर को संजय दत्त की भूमिका निभाते हुए देखा जा रहा है। जिसके लिए उन्हें खूब सराहना भी मिल रही हैं।
