1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या संजय दत्त की बेटी त्रिशाला को नहीं पसंद आई उनकी बायोपिक?

क्या संजय दत्त की बेटी त्रिशाला को नहीं पसंद आई उनकी बायोपिक?

 Published : Jul 05, 2018 10:55 am IST,  Updated : Jul 05, 2018 01:56 pm IST

संजय दत्त की जिंदगी पर बनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'संजू' को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर को संजय दत्त की भूमिका में देखा जा रहा है। फिल्म को जहां एक ओर दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब तारीफें हासिल हो रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर संजय की बेटी त्रिशाला की ओर से इस पर किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं हैं।

Trishala - India TV Hindi
Trishala

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर बनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'संजू' को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर को संजय दत्त की भूमिका में देखा जा रहा है। फिल्म को जहां एक ओर दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब तारीफें हासिल हो रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर संजय की बेटी त्रिशाला की ओर से इस पर किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर भी फैंस और फिल्मी हस्तियों ने संजय की इस बायोपिक और रणबीर की एक्टिंग को जमकर सराहा है, लेकिन वहीं त्रिशाला की ओर से इस पर कोई बयान न आने संजय दत्त के फैंस के लिए काफी हैरान करने वाला है।

बता दें कि त्रिशाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती है। खासतौर पर अगर बात उनके पिता संजय दत्त से जुड़ी हो तो वह उनकी ओर अपना प्यार जाहिर करने में कोई कमी नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में त्रिशाला के कोई भी प्रतिक्रिया न जताए जाने पर सवाल भी उठने लगे हैं। दरअसल खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि त्रिशाला फिल्म में संजय की जिंदगी से जुड़े हर अहम हिस्से के बारे में चर्चा की गई है। लेकिन पूरी फिल्म में कहीं भी संजय दत्त की पहली पत्नी और त्रिशाला की मां या खुद त्रिशाला के बारे में कोई जिक्र नहीं है।

कहा जा रहा है कि अब वह इसी बात से बहुत नाराज हैं। गौरतलब है कि फिल्मकार राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन कमाई कर रही हैं। फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में ही 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि फिल्म परेश रावल, मनीषा कोइराला, दीया मिर्जा, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, विक्की कौशल और बोमन इरानी जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखाई दिए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन